{"_id":"5a7699a34f1c1bff388b641a","slug":"subject-change-in-admit-card-in-up-board-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP बोर्ड परीक्षाः दो साल तक पढ़ी संस्कृत, अब इम्तिहान देंगे गुजराती का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP बोर्ड परीक्षाः दो साल तक पढ़ी संस्कृत, अब इम्तिहान देंगे गुजराती का
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थी दो साल तक संस्कृत पढ़ते रहे और अब उन्हें गुजराती की परीक्षा देनी पड़ेगी। जो गणित पढ़ता था वह अब गृह विज्ञान का इम्तिहान देगा। सुनने जरुर अजीब लग रहा हो लेकिन यह सच है। यह कारनामा माध्यमिक शिक्षा परिषद ने किया है।
जौनपुर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्रवेश पत्र पर तमाम छात्रों के विषय लापरवाही के चलते बदल गए हैं। इस मनमानी के विरोध में गौराबादशाह के ग्रामोदय इंटर कालेज परीक्षार्थियों ने हो हल्ला मचाया, मगर ऐसी ही स्थिति तमाम कॉलेजों की है।
ऐन परीक्षा के वक्त विषय बदलने से परीक्षार्थी परेशान हैं। कॉलेज प्रशासन इसे बोर्ड की खामी बताते हुए पल्ला झाड़ ले रहे हैं। उनका कहना है कि जो विषय प्रवेश पत्र में आ गए हैं, उन्हीं की परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
इससे परीक्षार्थी और उनके अभिभावक इस बात से परेशान हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि पूरे साल जब पढ़ाई किसी और विषय की की है तो परीक्षा दूसरे विषय की कैसे दे पाएंगे।

प्रवेश पत्र पर हद दर्जे की गलतियां
demo pic
ग्रामोदय इंटर कालेज के हाईस्कूल श्वेता सरोज, रूबी, निक्की ने गणित विषय की पढ़ाई की लेकिन अब परीक्षा उन्हें गृह विज्ञान की देनी होगी। उनके प्रवेश पत्र पर गृह विज्ञान दर्ज कर दिया गया है।
यहीं के छात्र निक्की जायसवाल के प्रवेश पत्र पर अंग्रेजी की जगह गणित, नितेश गौड़ के प्रवेशपत्र पर कला की जगह संस्कृत, रवि कुमार के प्रवेशपत्र पर संस्कृत की जगह कला विषय दर्ज हुआ है। इनके अलावा अर्चना गौड़ ने संस्कृत की पढ़ाई की लेकिन प्रवेश पत्र मिला तो उसपर अंग्रेजी विषय दर्ज है।
बबिता यादव का संस्कृत की जगह अंग्रेजी विषय हो गया है। हद तो तब हो गई जब बबिता विश्वकर्मा के प्रवेश पत्र पर संस्कृत विषय की जगह गुजराती विषय दर्ज है। दिलचस्प यह कि गुजराती विषय की पढ़ाई जिले के किसी भी विद्यालय में नहीं होती।

छात्र परेशान न हों
demo pic
ग्रामोदय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विनोद राय का कहना है कि प्रवेशपत्र आने से पहले बोर्ड से एक क्रासलिस्ट भेजी गई थी जिसमें छात्रों का विषय बदला हुई देख उसकी शिकायत बोर्ड से की गई थी लेकिन कोई सुधार किए बिना ही प्रवेश पत्र भेज दिया गया।
वैसे प्रवेश पत्र पर स्कूल से विषय सुधार कर छात्रों को दिया जा रही है। परीक्षा उनसे उसी विषय की कराई जाएगी जिसकी उन्होंने पढ़ाई की है। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश शुक्ला प्रवेश पत्र पर विषय बदले होने से छात्र परेशान न हों।
उन्होंने जिस विषय की पढ़ाई की है वे उसी विषय की परीक्षा दें। इसके लिए सभी क्रेंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी समस्या आने पर वे अपने स्तर से प्रवेश पत्र पर विषय सुधार कर छात्र से परीक्षा करवा सकते हैं।