फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   subhash chandra bose jayanti in varanasi

वाराणसी में अलग अलग जगहों पर मनाई गई नेताजी की जयंती

Tue, 24 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 24 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
subhash chandra bose jayanti in varanasi
नेताजी की जयंती पर सलामी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
‘सुनो हिंदू मुसलमान सुनो, सुभाष की कथा सुनो, इसमें बड़ी व्यथा सुनो... नर वो लाजवाब था, जिंदा इंकलाब था’। सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सोमवार को गीत के इन्हीं बोल के साथ नेताजी को सलामी दी। विशाल भारत संस्थान की ओर से नेताजी के जन्मदिवस पर आयोजित सलामी कार्यक्रम में बच्चों ने ‘कदम से कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा’ गीत का मंचन किया। बच्चों ने बाल आजाद हिंद सेना की टुकड़ी बनाई जिसके कमांडर तौहीद भारतंवशी ने नेताजी को सलामी दी। 
विज्ञापन

भारतीय अवाम पार्टी की ओर से गिलट बाजार में नेताजी की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन ने कहा कि कांग्रेस ने नेताजी के साथ धोखा किया। नेताजी के विचारों से हम देश को एकता के सूत्र में बांध सकते हैं। नेताजी के पदचिह्नों पर चलकर महिलाओं की राजनैतिक पार्टी बनाकर हम देश को अशिक्षा, भूख, सांप्रदायिकता और आतंकवाद की गुलामी से आजादी दिला सकते हैं। 
विज्ञापन

इसी तरह कायस्थ एकता समिति और चंद्रशेखर फाउंडेशन की ओर से सुभाष चंद्र जयंती पर आईएमए में रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। यहीं पर साधना फाउंडेशन की ओर से भी तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा की भावना से प्रेरित होकर रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चेतगंज थाना के इंस्पेक्टर अनुपम श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि खिलाड़ी सुधीर सक्सेना रहे। सौरभ मौर्या के नेतृत्व में 35 लोगों ने रक्तदान किया। इसी क्रम में मानव एकता परिषद की ओर से सप्तसागर दवा मंडी में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती मनाई गई। 

नेताजी की जयंती पर पौधरोपण किया गया

subhash chandra bose jayanti in varanasi
नेताजी की जयंती पर सलामी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
आजाद हिंद पार्क सिगरा में राष्ट्रीय विचारधारा शोध संस्थान की ओर से भाजपा नेता लक्ष्मण आचार्य के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ।
अध्यक्षता डॉ. एके सिंह ने की। ऐसे ही पूर्वांचल मूवमेंट की ओर से कैंटोंमेंट स्थित कैंप कार्यालय में नेताजी की जयंती मनाई गई।
 उधर बीएचयू शिक्षा संकाय कमच्छा में नेताजी की जयंती पर पौधरोपण किया गया।
संकाय प्रमुख प्रो. जीसी भट्टाचार्य ने पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में पीपल, अशोक, गुलमोहर, अमलताश, आंवला के करीब 50 से अधिक पौधे लगाए गए। वहीं केएन उडुप्पा सभागार में नेशनल मेडिको आर्गेनाइजेशन की आईएमएस बीएचयू की इकाई की ओर से नेताजी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed