फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Studio owner arrested in varanasi For raping bhojpuri singer from Bihar

Varanasi: बिहार की गायिका से दुष्कर्म का आरोपी स्टूडियो संचालक गिरफ्तार, लंबे समय से कर रहा था ब्लैकमेल

Fri, 21 Apr 2023 11:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Apr 2023 11:27 PM IST
सार

बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली गायिका ने लालपुर पांडेयपुर थाने में गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया था।  स्टूडियो संचालक सुनील यादव पर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने की धमकी देने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Studio owner arrested in varanasi For raping bhojpuri singer from Bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली गायिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने की धमकी देने का आरोपी सुनील यादव शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया स्थित जानकी वाटिका में रहने वाला सुनील यादव मूल रूप से गाजीपुर जिले के खानपुर क्षेत्र के सराय सुल्तान का निवासी है।

विज्ञापन


आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली गायिका ने लालपुर पांडेयपुर थाने में गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया था। गायिका के अनुसार वह पहड़िया स्थित सुनील यादव के एसआर स्टूडियो में गानों की रिकॉर्डिंग के लिए आती थी।
विज्ञापन


सुनील ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। जब वह गर्भवती हो गई तो सुनील ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। बात न मानने पर सुनील ने जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार अंबष्ट ने बताया कि गोइठहां क्षेत्र से आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; रेखा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं....मुझे कोरोना हो गया है, घर में सुसाइड नोट छोड़कर युवक लापता

बहू ने सास को पीटा, मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद क्षेत्र के बौड़रिया गांव में शुक्रवार को बच्चों के विवाद में सास और बहू आपस में भिड़ गई। बहू ने सास को लात-घूसों से पीटकर घायल कर दिया। प्रकरण को लेकर सास ने बहू के खिलाफ मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बौड़रिया गांव की रहने वाली धनराजी देवी के अनुसार बच्चों को लेकर वह बहू वंदना को समझा रही थी। आरोप है कि वंदना आगबबूला होकर गालीगलौज करते हुए सास को लात-घूसा से मारने लगी। जिससे वह चोटिल हो गई। 

हाईस्कूल की दो छात्राएं स्कूल से नहीं लौटी घर

हाईस्कूल की दो छात्राएं घर से स्कूल के लिए निकलीं तो वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं लगा तो उनके परिजनों ने रोहनिया थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। केशरीपुर और भुल्लनपुर की दो छात्राएं रोहनिया स्थित एक निजी स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ती हैं। दोनों घर से बीते 19 अप्रैल को स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं आईं। केशरीपुर की छात्रा ने घर पर पत्र लिखकर छोड़ा है कि मां परेशान मत होना। हम लोग कुछ बनकर ही वापस लौटेंगे। पुलिस दोनों छात्राओं ली तलाश कर रही है।

10 वर्ष से फरार आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

 फूलपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को जानलेवा हमले सहित अन्य आरोपों में 10 साल से वांछित आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पुलिस के अनुसार, बरही नेवादा निवासी आशीष सेठ, उसके भाई सुरेश और उसकी मां शांति सेठ के खिलाफ वर्ष 2013 में जानलेवा हमला सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से लेकर अब तक सभी अदालत में नहीं पेश हुए। न्यायालय के आदेश से आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है।

भुल्लनपुर पीएसी को पांच नई रेस्क्यू बोट मिली

भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी को मुख्यालय से पांच नई रेस्क्यू बोट मिली है। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह और सेनानायक डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने पूजन-अर्चन कर रेस्क्यू रबराइज्ड बोट्स का ट्रायल व निरीक्षण किया। सेनानायक डॉ. मिश्र ने कहा कि विगत वर्षों में 34वीं वाहिनी पीएसी बाढ़ राहत दल ने पूरे मनोयोग, लगन और निष्ठा के साथ ड्यूटी करते हुए कई लोगों की जान बचाई। यह पांच नई रेस्क्यू बोट बाढ़ राहत दल को और अधिक सशक्त एवं सुदृढ़ बनाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed