फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students will learn plastic engineering, will get employment

Varanasi News: प्लास्टिक इंजीनियरिंग सीखेंगे छात्र, मिलेगा रोजगार

Sat, 06 May 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students will learn plastic engineering, will get employment
करसड़ा में बन रहे केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सिपेट) का निर्माण जून 2023 में पूरा हो जाएगा। डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी और डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी के कोर्स पढ़ाए जाएंगे। इनकी अवधि तीन वर्ष की होगी। प्रवेश के लिए संस्थान की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई है। जुलाई 2023 से पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले वाराणसी दौरे में इसका लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन

कौशल विकास के तहत युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार या व्यवसाय से जोड़ने के लिए करसड़ा में दस एकड़ जमीन में संस्थान का निर्माण हो रहा है। इस पर 40.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। संस्थान से हर साल दो हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाया जाएगा। 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। नए सत्र में दसवीं पास छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद 60-60 बच्चों के बैच बनाए जाएंगे वर्तमान में सिपेट में पंजीकृत युवाओं को भुल्लनपुर स्थित एक निजी संस्थान परिसर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां तीन तरह के पाठ्यक्रम इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन ऑपरेशन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग मशीन ऑपरेशन और प्लास्टिक प्रोडक्ट मैन्यूफैक्चरिंग ऑपरेशन पढ़ाए जा रहे हैंं।
विज्ञापन

मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश
आवेदन करने के बाद अभ्यार्थियों को सिपेट परीक्षा पास करनी होगी। इसमें पास होने वालों की मेरिट बनाई जाएगी। मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
तीन महीने से तीन साल तक के कोर्स
संस्थान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम तीन महीने से लेकर तीन साल तक होंगे। अभ्यार्थियों को अपने मुताबिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed