{"_id":"62a7952ae4bcff3b3717078e","slug":"students-will-have-to-wait-to-play-in-the-amphitheater-ground-varanasi-news-vns6587577171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंफीथिएटर मैदान में खेलने के लिए छात्रों को करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंफीथिएटर मैदान में खेलने के लिए छात्रों को करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के छात्र-छात्राओं को पहले की तरह एंफीथिएटर मैदान में खेलकूद के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। यहां डीआरडीओ की ओर से जो अस्थायी अस्पताल बनाया गया है, अभी उसका सामान यहीं पड़ा है। जब तक पूरी तरीके से मैदान खाली नहीं हो जाता है, तब तक यहां छात्र यहां खेल नहीं सकेंगे।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पिछले साल मई महीने में ही डीआरडीओ की ओर से एंफीथिएटर मैदान में 750 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया गया था। जब मरीजों की संख्या कम होने लगी तो यहां बने अस्थायी अस्पताल को हटाने का निर्णय भी लिया गया। पिछले महीने के दूसरे सप्ताह से ही अस्थायी अस्पताल के लिए लगाया गया टेंट, उपकरण सहित अन्य सामानों को हटवाया जा रहा है।
काम की रफ्तार धीमी होने का ही नतीजा है कि अब तक मैदान पूरी तरह खाली नहीं हो सका। अभी भी हॉकी एस्ट्रोटर्फ के पास वाले गेट से प्रवेश करने के दाहिने ओर से लेकर मैदान में ऑक्सीजन प्लांट, कई जरूरी उपकरण पड़े हैं। बीच मैदान में लगा सबसे बड़ा टेंट का सामान भी जस का तस ही दिख रहा है। मैदान में सामान होने की वजह से एंफीथिएटर मैदान में प्रवेश करने वाले दो गेट को भी बंद कर दिया गया है।