फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students will become participants in Smart City Project of Municipal Corporation

नगर निगम के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सहभागी बनेंगे छात्र

Tue, 01 Mar 2022 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Students will become participants in Smart City Project of Municipal Corporation
बीएचयू के अटल इन्क्यूबेशन केंद्र पर 24 घंटे तक चलने वाले हैकथॉन का समापन सोमवार को हुआ। बीएचयू समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिभागियों ने तकनीक के माध्यम से ठोस कचरा प्रबंधन की समस्या के समाधान बताए। समापन समारोह में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इन सभी विजेताओं को नगर निगम के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा, जिससे वे अपने नए आइडिया और तकनीक के माध्यम से नगर विकास में सहयोग दे सकें।
विज्ञापन

ठोस कचरा प्रबंधन विषय पर आयोजित हैकथॉन का शुभारंभ रविवार को दोपहर में हुआ था। इसके बाद से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र कचरा प्रबंधन की समस्या का समाधान तलाशने में लगे रहे। सोमवार को प्रतिभागियों ने निर्णायकों के सामने समाधान के बारे में मॉडल प्रस्तुत किया। केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पारितोष त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिभागियों ने योग साधना के साथ दिन की शुरुआत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीएचयू प्रबंध शास्त्र संकाय के निदेशक प्रो. सुजीत कुमार दूबे ने कहा कि कचरा प्रबंधन की दिशा में छात्रों द्वारा बताया गया समाधान जनोपयोगी होगा। कार्यक्रम में हैकथॉन की प्रथम उपविजेता टीम पुष्प के देवादिता, अनुराग, पूजा, अलीवा ने मंदिर से निकलने वाले निर्माल्य के प्रबंधन का समाधान प्रस्तुत किया। जबकि उपविजेता टीम के सदस्यों में अविरल, कार्तिकेय, दीपक एवं अनंत प्रकाश ने कचरे के आपूर्ति श्रंखला को सुनियोजित करने का समाधान प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रो. पीवी राजीव, डॉ. राजीव प्रताप सिंह, प्रशांत रंजन, मेनका तिवारी, करनपाल चौहान, दिव्यांशु सिन्हा, वंशिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed