फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students upset over not getting admission in BHU, sit on strike

पीएचडी में अगर नहीं मिला दाखिला तो खत्म कर लूंगा खुद को, तब तो....

Sat, 11 Jan 2020 11:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 11 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Students upset over not getting admission in BHU, sit on strike
बीएचयू - फोटो : BHU

बीएचयू के राजनीति विज्ञान विभाग में पीएचडी में दाखिला न मिलने से परेशान छात्र सुमित सिंह शनिवार को बोतल में पेट्रोल लेकर धरना देने पहुंचा। विभाग के गेट पर तालाबंद किया और सुमित सिंह ने मांग पर कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी देने लगा। सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. आरपी पाठक, चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय के दो दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद उसने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन

 

सुमित का कहना है कि विभाग में जो शिक्षक उसे शोध कराना चाहते हैं, उन्हें नियमों का हवाला देते हुए ऐसा करने नहीं दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ऐसे शिक्षक जिसकी सेवानिवृत्ति तीन साल या उससे कम होगी, उन्हें शोध छात्र नहीं आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन


यह गलत है। यह नियम अन्य विभागों में क्यों नहीं लागू किया जा रहा है। समाजशास्त्र, इतिहास विभाग में तो ऐसे शिक्षक शोध करा रहे हैं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वह शांत हुआ। इस दौरान लंका इंस्पेक्टर भी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed