फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students surrounded the Vice Chancellor's residence on the problem of water

पानी की समस्या पर छात्रों ने किया कुलपति आवास का घेराव

Thu, 19 Aug 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Students surrounded the Vice Chancellor's residence on the problem of water
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर स्थित छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने पानी की समस्या को लेकर बुधवार की देर रात कुलपति आवास का घेराव किया। आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास के छात्रों का आरोप है कि छात्रावासों में दुर्व्यवस्था व्याप्त है और विश्वविद्यालय प्रशासन लचर रवैया अपनाया हुआ है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराया।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि छात्रावास में पिछले कई महीनों से मेस की स्थिति बहुत खराब है। इस संबंध में मुख्य गृहपति सहित अन्य पदाधिकारियों अवगत कराया जा चुका है, लेकिन वहां आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रावास के प्रति प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रहा है। छात्रावास में कई दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। वहीं छात्रों ने रात में छात्रावास गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed