फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students submitted a memorandum to the PMO in Varanasi

डॉ. फिरोज की नियुक्ति के विरोध में धरना खत्म करने के बाद छात्रों ने पीएमओ को भेजा ज्ञापन

Sat, 23 Nov 2019 03:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 23 Nov 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Students submitted a memorandum to the PMO in Varanasi
ज्ञापन देने जाते छात्र - फोटो : a

बीएचयू में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में चल रहा धरना सोलहवें दिन खत्म हो गया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दस दिन के भीतर मांगें पूरी करने का हवाला देते हुए इसकी घोषणा की। साथ ही उन्होंने मांगों पर कार्रवाई न होने तक कक्षाओं के साथ ही परीक्षा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उधर, संकाय में दिन भर परीक्षा की तैयारी चलती रही। एसवीडीवी में डॉ. फिरोज की नियुक्ति के खिलाफ शनिवार को रविंद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय हजारों की संख्या में छात्र पहुंचे और यहां पर कार्यालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। अपनी मांगों को दोहराते हुए संकाय में डॉ फिरोज खान की नियुक्ति को महामना मालवीय के सिद्धांतों के खिलाफ बताया।   

विज्ञापन

 
बताते चलें कि संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में डॉ. फिरोज की नियुक्ति को महामना के आदर्शों के विपरीत बताते हुए छात्र सात नवंबर से ही कुलपति आवास के सामने धरना दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने सद्बुद्धि यज्ञ, हनुमान चालीसा, रुद्राभिषेक और भजन गाकर विरोध जताते रहे। इस बीच कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से उनकी बातचीत भी हुई, लेकिन वह माने नहीं। शुक्रवार शाम को छात्राें की ओर से चक्रपाणि ओझा, शुभम तिवारी ने धरना खत्म होने की जानकारी पत्रकारों को दी। कहा कि प्रधानमंत्री के संज्ञान में मामला होने और प्रशासन ने दस दिन के भीतर मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है, इसी वजह से धरना समाप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान छात्र कक्षाओं के साथ ही परीक्षा का बहिष्कार भी करेंगे। 

विज्ञापन

दो दिसंबर से परीक्षा, तैयारी में जुटे शिक्षक 

संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में दो दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसे लेकर बृहस्पतिवार देर शाम को आदेश भी जारी किया जा चुका है। लगातार पंद्रह दिन (7 से 21 नवंबर) संकाय बंद रहने की वजह से परीक्षा तैयारी भी बाधित रही। संकाय खुलने के दूसरे दिन शनिवार को सुबह से ही चहल-पहल रही। कक्षाएं तो नहीं चलीं, लेकिन शोध छात्र संकाय पहुंचे। संकाय प्रमुख के साथ ही सभी विभागों के शिक्षक भी अपने-अपने विभाग में पहुंचे और परीक्षा की तैयारी चलती रही। हालांकि डॉ. फिरोज इनमें शामिल नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला, सीबीआई जांच की मांग

डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति का विरोध कर रहे छात्रों ने शुक्रवार को बीएचयू सिंह द्वार पर कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान नियुक्ति में पारदर्शिता न बरतने, महामना के आदर्शों के विपरीत नियुक्ति करने आदि का आरोप लगाते हुए छात्रों ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। छात्र मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि डॉ. फिरोज की नियुक्ति पर विवाद के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन अन्य विभागों में नियुक्ति कर रहा है। ऐसे में कुलपति को बर्खास्त कर मामले की सीबीआई से जांच कराना जरूरी है। इस दौरान अभिषेक त्रिपाठी, अवनींद्र राय, दिलीप, आलोक सिंह, अंशुमान द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed