Varanasi News: हुक्का की मांग को लेकर रेस्टोरेंट में छात्रों ने की मारपीट और तोड़फोड़, मची अफरातफरी
वाराणसी के गुरुधाम चौराहा स्थित तीसरे मंजिल के रेस्टोरेंट में शनिवार की रात छात्रों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। रेस्टोरेंट में हुक्का की मांग को लेकर छात्रों और रेस्टोरेंट मैनेजर के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के गुरुधाम चौराहा स्थित तीसरे मंजिल के रेस्टोरेंट में शनिवार की रात छात्रों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। रेस्टोरेंट में हुक्का की मांग को लेकर छात्रों और रेस्टोरेंट मैनेजर के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने रोका तो 15 की संख्या में आए छात्रों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। रेस्टोरेंट के खिड़की, दरवाजा और बाहर खड़ी कई बाइक, स्कूटी को भी छात्रों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर और बाहर अफरा-तफरी मच गई। रेस्टोरेंट मैनेजर का आरोप है कि सभी छात्र यूपी कॉलेज के थे। भेलूपुर पुलिस घटनास्थल सहित आसपास लगे सीसी कैमरे को खंगाला। भेलूपुर थाना अंतर्गत गुरुधाम चौराहे के पास कांप्लेक्स के तीसरे मंजिल पर रेस्टोरेंट का संचालन होता है।
आरोप है कि रेस्टोरेंट में हुक्का-बार का संचालन किया जाता है। रात में नौ बजे के बाद यूपी कॉलेज के छात्रों का समूह रेस्टोरेंट में पहुंचा और हुक्का की मांग की। आरोप है कि रेस्टोरेंट के नियम शर्त के मुताबिक छात्र बगैर शुल्क दिए रेस्टोरेंट के अंदर प्रवेश करने लगे, इसे लेकर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों, निजी बाउंसरों ने रोका।
इसके बाद छात्रों का समूह आक्रोशित हो गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाउंसरों ने भी कुछ छात्रों को मारा पीटा। भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने बताया कि रेस्टोरेंट में हुक्का बंद है, जिसकी मांग को लेकर छात्रों और रेस्टोेरेंट के कर्मचारियों में मारपीट हो गई। सीसी कैमरों को खंगालते हुए कुछ छात्रों को चिन्हित किया गया।
कई क्षेत्रों में चल रहा है हुक्का-बार
भेलूपुर, लंका और महमूरगंज, मलदहिया सहित अन्य कई इलाकों में हुक्का-बार का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्रीय पुलिस की जानकारी में चल रहे इन हुक्का-बार में आए दिन मारपीट की घटनाएं होती है। इन दिनों हुक्का-बार में जाने वालों में लड़के और लड़कियों का समूह अधिक है।