फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students raced for recruitment in NCC

Varanasi News: एनसीसी में भर्ती के लिए विद्यार्थियों ने लगाई दौड़

Thu, 18 Sep 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Students raced for recruitment in NCC
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में एनसीसी में भर्ती के लिए मंगलवार को छात्रों ने दौड़ लगाई। शारीरिक माप और लिखित परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय से 46 छात्रों को चुना गया। इसमें 31 छात्र और 15 छात्राओं का चयन हुआ। विश्वविद्यालय के दीक्षांत परिसर में एनसीसी की 46 सीटों पर भर्ती के लिए 71 छात्रों ने दावेदारी की। एनसीसी अधिकारी डॉ. नितिन आर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय में कुल 46 सीटों पर भर्ती हुई है। कैंपस के बटालियन से आए पीआई स्टाफ की देखरेख में सबसे पहले विद्यार्थियों ने दौड़ लगाई। इसके बाद शारीरिक माप और फिर लिखित परीक्षा हुई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान आर्मी स्टाफ और लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश राय, डॉ. विजय कुमार शर्मा, डॉ. ज्ञानेंद्र सापकोटा, अमित कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed