फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students protesting for hybrid classes allege beating

हाइब्रिड कक्षाओं के लिए धरनारत छात्रों ने लगाया पिटाई का आरोप

Thu, 24 Feb 2022 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Students protesting for hybrid classes allege beating
बीएचयू में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम) से क्लास चलाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को केंद्रीय कार्यालय पर धरना दे रहे छात्र और सुरक्षाकर्मी भिड़ गए। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने उन पर लाठियां भांजी और पिटाई भी की। उधर घटना में कई छात्र घायल हुए। इससे करीब आधे घंटे तक हड़कंप मचा रहा। उधर विरोध में छात्र शाम छह बजे से ही मुख्य द्वार पर धरना दे रहे हैं। देर रात तक उनका धरना जारी रहा।
विज्ञापन

एक सप्ताह से छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर कुलपति आवास पर धरना दे रहे हैं। बुधवार को कुलपति आवास से पैदल मार्च निकालकर केंद्रीय कार्यालय तक पहुंचे। दोपहर में छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार सहित अन्य प्रवेश मार्गों पर ताला बंद कर दिया। इस वजह से आधे घंटे तक केंद्रीय कार्यालय परिसर में आवाजाही बंद रही। कुछ देर बाद ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने ताला तोड़ दिया। शाम करीब पांच बजे अचानक माहौल बिगड़ गया। छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड की मौजूदगी में सुरक्षाकर्मियों ने उन पर लाठियां भांजी और पिटाई की, जिससे कि छात्रों को चोट आई है। इधर बीएचयू प्रशासन ने जिला, पुलिस प्रशासन को घटना की लिखित जानकारी दे दी है। हालांकि अभी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

मुख्य द्वार धरना जारी, पीएसी तैनात
केंद्रीय कार्यालय पर घटना के विरोध में शाम को छात्र मुख्य द्वार पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। उधर सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। छात्रों की संख्या अधिक होने की वजह से यहां पीएसी भी तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारी और बीएचयू प्रशासन से जुड़े अधिकारी छात्रों को समझाने में देर रात तक लगे रहे लेकिन छात्र सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यालय पर धरना दे रहे छात्रों को समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। सुरक्षा कर्मियों द्वारा लाठी भांजने और पिटाई का छात्रों का आरोप गलत है। घटना में कई सुरक्षाकर्मियों के उंगली में चोट आई है। मुख्य द्वार पर धरना देने वालों में बहुत से बाहरी छात्र हैं।
- प्रो. बीसी कॉपरी, चीफ प्रॉक्टर बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed