फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   students protest at administrative building of Kashi Vidyapith demand for removal of PAC from hostel

Kashi Vidyapith: प्रशासनिक भवन पर छात्रों ने दिया धरना, परिसर के हॉस्टल से पीएसी हटाने की मांग

Wed, 17 Aug 2022 04:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 Aug 2022 04:19 PM IST
सार

हॉस्टल से पीएसी हटवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
students protest at administrative building of Kashi Vidyapith demand for removal of PAC from hostel
कुलपति का घेराव करने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉस्टल से पीएसी हटाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने बुधवार को हंगामा किया। छात्रों ने प्रशासनिक भवन के गेट पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। जमकर नारेबाजी करते हुए कुलपति का घेराव करने की भी कोशिश की।

विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की काशी विद्यापीठ इकाई के छात्रों को समझाने बुझाने में जुटी रही। इस दौरान छात्रों ने कुलपति को संबोधित चीफ प्रॉक्टर कार्यालय को एक ज्ञापन भी सौंपा। एबीवीपी के सदस्यों ने कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी से अपनी मांगों पर त्वरित कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन


मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें काशी विद्यापीठ परिसर स्थित हॉस्टल से पीएसी बल को हटाते हुए छात्रों को आवंटित करने, परिसर में कैंटीन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की मांग भी शामिल है। छात्रों ने विश्वविद्यालय व संबद्ध कालेजों में पठन पाठन की व्यस्था सुचारू रूप से संचालित कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed