फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students protest against the posting of non-medical teacher

Varanasi News: गैर चिकित्सक शिक्षक की तैनाती के विरोध में उतरे छात्र

Sun, 23 Jul 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students protest against the posting of non-medical teacher
मेडिकल कॉलेजों में 30 प्रतिशत तक गैर चिकित्सक शिक्षकों की तैनाती का शनिवार को आईएमएस बीएचयू के मेेडिकल छात्रों ने विरोध किया। दोपहर में आईएमएस बीएचयू प्रवेश द्वार के पास प्रदर्शन कर इस फैसले को वापस लेने की मांग की। बायोकेमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष भी इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले मेडिकल छात्रों ने बताया कि देश भर में इसको लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से विरोध किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने नियुक्ति का प्रावधान करने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन को भेजा है। इसमें एनाटमी, बायोकेमिस्ट्री, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और फार्माकोलाजी विषय शामिल है। ऐसा करने से मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। क्योंकि गैर चिकित्सक शिक्षक किसी विषय के क्लीनिकल पहलू नहीं बता पाएंगे। बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि इस तरह का फैसला वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed