{"_id":"3e5b2c553f258a3d9445225c2b2a5b0d","slug":"students-paeticipet-in-bora-race-in-kashi-vidyapith-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने संडे को बनाया फन डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने संडे को बनाया फन डे
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इन दिनों छात्र-छात्राओं के लिए उत्सव का माहौल है। यहां छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की स्पर्धाएं चल रही हैं। रविवार को यहां कबड्डी और वॉलीबाल के साथ ही छात्राओं ने बोरा दौड़ में अपना हुनर और दमखम दिखाया। संडे यहां फन डे में तब्दील नजर आया। खूब मस्ती की। दौड़ लगाते समय गिरीं मगर चोट की चिंता किए बिना उठीं और फिर दौड़ीं। रविवार को परिसर में पूरे दिन मौज और मस्ती का आलम दिखा।
जेके गर्ल्स हास्टल की छात्राओं के बीच 100 मीटर की बोरा दौड़ आयोजित की गई। जब पैरों में बोरे पहनकर छात्राओं ने मैदान पर दौड़ शुरू किया तो यह नजारा देख वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस फन गेम को खूब तालियां मिलीं। सहेलियों ने एक दूसरे की हौसलाआफजाई भी
की और हूटिंग कर जोश भी बढ़ाया। वंदना ने सबसे पहले अपनी मंजिल तय की। अमिषा पटेल दूसरे और सुषमा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं 400 मीटर रिले रेस (महिला) में बीपीएड की टीम पहले, पीजी की टीम दूसरे और बीएफए की टीम तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में स्वाति, अनामिका और वंदना जबकि पुरुष वर्ग में दिनेश राय, विजय सिंह, आयुष जायसवाल क्रमश: पहले, दूसरे और
विज्ञापन
तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में दिनेश राय ने बाजी मारी। संदीप सिंह ने दूसरा और शशिकांत यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके पूर्व लाल बहादुर छात्रावास और आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास के बीच वॉलीवाल का मैच खेला गया। यहां नरेंद्र देव छात्रावास ने 25-20, 25-22 से जीत दर्ज की। कबड्डी में नरेंद्र देव छात्रावास और जेके महिला छात्रावास की टीम विजयी रही। चीफ वार्डेन प्रो. योगेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि सोमवार को पोस्टर प्रतियोगिता होगी।