फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students of two universities of South India will be able to do research in IIVR

दक्षिण भारत के दो विश्वविद्यालयों के छात्र आईआईवीआर में कर सकेंगे शोध

Fri, 15 Apr 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Students of two universities of South India will be able to do research in IIVR
वाराणसी। सब्जियों के उन्नत किस्म के बीजों पर दक्षिण भारत के दो विश्वविद्यालयों के छात्र शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में शोध कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दो बागवानी विश्वविद्यालय के साथ आईआईवीआर का करार हुआ।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. टी के बेहेरा ने बताया शोध के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग के लिए संस्थान ने दो बागवानी विश्वविद्यालयों के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। इसमें पहला अनुबंध आंध्र प्रदेश के डॉ. वाईएसआर बागवानी विश्वविद्यालय पश्चिमी गोदावरी के साथ हुआ, जिस पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जानकी राम ने हस्ताक्षर किया। दूसरा अनुबंध तेलंगाना के श्री कोंडा लक्ष्मण बागवानी विश्वविद्यालय के साथ हुआ। जिस पर विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. बी नीरजा प्रभाकर ने हस्ताक्षर किया। बेहेरा ने बताया कि करारनामे के बाद दो विश्वविद्यालय के छात्र अपने शोध कार्य को इस संस्थान में आकर कर सकेंगे। यहां शोधार्थियों को आधुनिक तकनीकी से रूबरू होने का मौक़ा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed