{"_id":"633563559e6e182e2b7deaae","slug":"students-of-kashi-vidyapeeth-will-be-able-to-study-for-free-in-university-of-cape-coast-ghana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घाना में मुफ्त पढ़ाई कर सकेंगे विद्यापीठ के छात्र: केप कोस्ट विश्वविद्यालय से जल्द होगा करार, पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाना में मुफ्त पढ़ाई कर सकेंगे विद्यापीठ के छात्र: केप कोस्ट विश्वविद्यालय से जल्द होगा करार, पढ़ें ये खबर
Thu, 29 Sep 2022 02:52 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:52 PM IST
सार
बुधवार को केप कोस्ट विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जॉन नायरको बोआमपांग फैकल्टी एक्सचेंज एवं स्टूडेंट एक्सचेंज की संभावनाएं तलाशने विद्यापीठ पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पाठ्यक्रमों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
University of Cape Coast
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र अब केप कोस्ट विश्वविद्यालय घाना में मुफ्त अध्ययन कर सकें गे। स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत केप कोस्ट विश्वविद्यालय विद्यापीठ के छात्रों को मुफ्त आवास, भोजन एवं शिक्षा प्रदान करेगा। बस विश्वविद्यालय को छात्र का यात्रा व्यय वहन करना होगा। विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। जल्द ही दोनों विश्वविद्यालय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को केप कोस्ट विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जॉन नायरको बोआमपांग फैकल्टी एक्सचेंज एवं स्टूडेंट एक्सचेंज की संभावनाएं तलाशने विद्यापीठ पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पाठ्यक्रमों की जानकारी साझा की। काशी विद्यापीठ के शिक्षक आईसीएसएसआर नई दिल्ली के शैक्षणिक आदान-प्रदान योजना का लाभ उठाकर केप कोस्ट विश्वविद्यालय जा सकेंगे।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. एके त्यागी ने दल का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक लॉकडाउन में जीवन का विमोचन किया गया। संयोजन प्रो. संजय, संचालन डॉ. निमिषा गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शैला परवीन ने किया
विज्ञापन
Trending Videos
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू से हो सकता है शैक्षणिक समझौता
घाना स्थित केप कोस्ट विश्वविद्यालय और बीएचयू के बीच जल्द ही शैक्षणिक समझौता हो सकता है। कुलपति प्रो. जॉनसन न्यारको बोआमपांग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन से मुलाकात की।
इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग व आदान प्रदान बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। संगीत, चिकित्सा, प्रबंधन, इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध तथा वाणिज्य क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। केप कोस्ट विश्वविद्यालय के कुलपति ने बीएचयू के साथ सहयोग के लिए समझौता की इच्छा जताई है। इस दौरान बीएचयू अंतरराष्ट्रीय सहयोग के समन्वयक प्रो. एनवी चलपति राव, अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के समन्वयक प्रो. एसवी एस राजू मौजूद रहे।