काशी विद्यापीठ: भाजपा सांसद के कार्यक्रम को रद्द करने की मांग, NSUI के कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की
काशी विद्यापीठ में बीजेपी सांसद के कार्यक्रम को रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र संगठन के साथ मौके पर कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भाजपा नेताओं के पहुंचने का समाजवादी छात्र सभा और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उनका कहना था कि जब अन्य राजनीतिक दलाें के नेताओं को अनुमति नहीं मिलती है तो भाजपा के नेताओं को क्यों मिली। छह घंटे तक हंगामा और नारेबाजी होती रही। छात्र नेताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने कहा कि भाजपा का कार्यक्रम परिसर में क्यों हो रहा है। हंगामे के बीच चीफ प्राक्टर प्रोफेसर केके सिंह और अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस चनप्पा ने छात्र नेताओं को काफी देर तक समझाने की कोशिश की। कई बार हाथ भी जोड़े मगर वह लोग नहीं माने।छात्र मांग करते रहे कि जिस तरह भाजपा का कार्यक्रम हो रहा है, उसी तरह उन्हें भी अनुमति दी जाए। चीफ प्रॉक्टर ने लिखित में दिया कि छात्र संगठन के कार्यक्रम में पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि व संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों को बुलाने पर कोई रोक नहीं होगी। इसके बाद छात्र संगठन शांत हुए और विरोध प्रदर्शन बंद किया।
क्या बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
शैक्षणिक संस्थानों का राजनीतिकरण कर दिया गया है। यह शिक्षा के लिहाज से और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। यदि यह नहीं रुका तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। -अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस