फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students not going to school due to child theft rumor Children are being guarded with sticks in varanasi

बच्चा चोरी की अफवाह से स्कूल नहीं जा रहे छात्र: शाम होते ही लाठी-डंडा लेकर की जा रही बच्चों की रखवाली

Tue, 13 Sep 2022 05:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 13 Sep 2022 05:23 PM IST
सार

जिले में पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी की अफवाहों ने पैरेंट्स की मुसीबतों बढ़ा दी हैं। कई गांव में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते सरकारी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति संख्या कम हुई। ग्रामीण इलाकों में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर अक्सर अंधेरा होते ही ग्रामीण क्षेत्र के गांव में लोग लाठी डंडा लेकर बच्चों की रखवाली कर रहे हैं।

विज्ञापन
Students not going to school due to child theft rumor Children are being guarded with sticks in varanasi
बच्चा चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी और आसपास के इलाकों में आजकल बच्चा चोरी की अफवाह से लोग भयभीत हैं। कछवा रोड सेवापुरी ब्लॉक के कई गांव में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते सरकारी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति संख्या कम हुई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण इलाकों में बच्चा चोरी की अफवाह जोरों पर है जिसको लेकर अक्सर अंधेरा होते ही ग्रामीण क्षेत्र के गांव में लोग लाठी डंडा लेकर बच्चों की रखवाली कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसे अफवाह के चक्कर में ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं। इस मामले में ठटरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रबली पटेल ने बताया कि विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति 10 से 15% तक कम हुई है। छात्रों की उपस्थिति कम होने पर छात्रों के परिजनों से फोन करके संपर्क किया जा रहा है फिर भी अभिभावकों द्वारा बहाना करके बच्चों की तबीयत खराब होने एवं बच्चों के ननिहाल जाने की बात कह कर  बात टाल देते हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों द्वारा दबी जबान से बताया गया कि बच्चा चोरी होने के डर से स्कूल भेजने में डर लगता है। इस मामले में प्रधानाध्यापक चंद्रबली पटेल के नेतृत्व में विद्यालय के सहायक अध्यापकों को लेकर स्कूल बंद होने के बाद गांव में जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की जा रही है विद्यालय के शिक्षकों द्वारा समझाया जा रहा है कि किसी तरह की अफवाहों के चक्कर में ना रहें और छात्रों के भविष्य को बनाने के लिए बच्चों को स्कूल भेजें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed