{"_id":"5fa6eba18ebc3e9bd266e9f8","slug":"students-met-varanasi-commissioner-and-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी कमिश्नर और एसएसपी से मिले छात्र, प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी कमिश्नर और एसएसपी से मिले छात्र, प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, सीएम से लगाई गुहार
Sun, 08 Nov 2020 12:16 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतुष्टि आयुर्वेदिक कॉलेज, चुनार में बीएमएस के छात्र परीक्षा पर कोई फैसला न होने से परेशान हैं। पिछले दिनों सुंदरपुर स्थित संतुष्टि हॉस्पिटल पर तीन दिन तक प्रदर्शन करने के बाद अब छात्रों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही कमिश्नर, एसएसपी से मिलकर कालेज प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
संतुष्टि आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएमएस प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कॉलेज की मान्यता न होने की वजह से नहीं हो पा रही है। शनिवार को कमिश्नर से मुलाकात कर छात्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बताया कि बिना मान्यता के ही कॉलेज में चलाया जा रहा है और लॉकडाउन के दौरान भी फीस ली गई और कोई रसीद भी नहीं दी गई। यहां तक कि करियर बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। छात्रों ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए कॉलेज प्रबंधन पर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
न्यायालय में नि:शुल्क लड़ाई लड़ेंगे नित्यानंद राय
बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय से भी मुलाकात कर छात्रों ने विधिक राय ली। इस दौरान नित्यानंद राय ने छात्रों को आश्वस्त किया कि वह छात्रों की लड़ाई निचली अदालत से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक नि:शुल्क लड़ेंगे। छात्रों ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन