फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students got entangled in mathematics and reasoning questions, 3140 left the exam.

Varanasi News: गणित, रीजनिंग के सवालों में उलझे छात्र, 3140 ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 21 Jan 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Students got entangled in mathematics and reasoning questions, 3140 left the exam.
गजोखर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए शनिवार को हुई प्रवेश परीक्षा में छात्रों को गणित और रीजनिंग के सवालों ने उलझा दिया। इसके अलावा ठंड से भी छात्र परेशान रहे। केंद्रों पर कुछ बच्चे बिना आधार के पहुंच गए थे, उन्हें परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया गया। जिले के 18 केंद्रों पर कराई गई परीक्षा में पंजीकृत 6799 में से 3140 छात्रों ने छोड़ दी।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए कैमरे की नजर में कराई गई परीक्षा की निगरानी के साथ ही केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हुई परीक्षा के छूटने के बाद प्राथमिक विद्यालय जमापुर की छात्रा नैंसी वर्मा व अंशिका कुमारी ने बताया कि गणित के कुछ सवाल कठिन थे, इस वजह से उसे हल करने में समय लग गया। कुछ तार्किक सवालों ने भी उलझा दिया। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य नागेश मिश्रा के साथ ही एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, बीईओ देवी प्रसाद दूबे, विजय प्रकाश यादव ने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed