फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   students gender changes in application form due to agency-cyber cafe mess of Kashi Vidyapeeth

एक्सक्लूसिव: काशी विद्यापीठ में छात्रों का कर दिया जेंडर चेंज, एजेंसी-साइबर कैफे की गड़बड़ियों का खामियाजा भुगत रहे छात्र

Sat, 06 Mar 2021 11:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 06 Mar 2021 11:28 AM IST
सार

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में आवेदन पत्रों की गड़बड़ी से विद्यार्थी परेशान हैं। विश्वविद्यालय से लेकर संबद्ध महाविद्यालयों में आवेदन पत्रों में गड़बड़ी सामने आ रही है। कहीं छात्र को छात्रा तो छात्रा को छात्र बना दिया गया है।

विज्ञापन
students gender changes in application form due to agency-cyber cafe mess of Kashi Vidyapeeth
काशी विद्यापीठ।

विस्तार

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में आवेदन पत्रों की गड़बड़ी से विद्यार्थी परेशान हैं। विश्वविद्यालय से लेकर संबद्ध महाविद्यालयों में आवेदन पत्रों में गड़बड़ी सामने आ रही है। कहीं छात्र को छात्रा तो छात्रा को छात्र बना दिया गया है। किसी की जन्मतिथि गड़बड़ है तो किसी के नाम में ही अंतर है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की गड़बड़ियों का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। परीक्षा फार्म भरने की तिथि पांच मार्च से बढ़ाकर 15 मार्च कर दी गई है। इससे छात्रों को थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन उनके पंजीकरण फार्म की गड़बड़ियां अभी तक दूर नहीं हो सकी हैं। 15 फरवरी से आवेदन पत्रों की गड़बड़ी से संबंधित  आठ से दस मामले रोजाना विश्वविद्यालय के परीक्षा पटल पर पहुंच रहे हैं। अबतक करीब 150 से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। छात्रों को विश्वविद्यालय से महाविद्यालय तक की दौड़ लगवाई जा रही है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने तो सही आवेदन किया था, लेकिन जब ऑनलाइन डाटा फीड किया गया तो उसमें गड़बड़ियां नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


केस एक-
एलएलबी के छात्र आकाश कुमार को आवेदन फार्म में छात्र की जगह छात्रा बना दिया गया है। उन्होंने जब परीक्षा फार्म के लिए आवेदन किया तो आवेदन निरस्त कर दिया गया। जब उन्होंने महाविद्यालय से संपर्क किया तो पता चला कि उनके जेंडर के कालम में पुरुष की जगह महिला दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
स्नातक के छात्र राजेश तीन दिन से विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं। आवेदन पत्र में उनकी जन्मतिथि गड़बड़ हो गई है और अब परीक्षा फार्म भरने में परेशानी हो रही है। काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालय में दाखिले के समय राजेश ने संपूर्ण दस्तावेज सही ढंग से भरे थे।

छात्रा से मांगे 4000 रुपये
सारनाथ गाजीपुर स्थित एक महाविद्यालय की छात्रा ने बताया कि नाम की  गड़बड़ी दुरुस्त कराने के लिए काफी परेशान होना पड़ा। महाविद्यालय से 4000 रुपये की मांग की गई। जब छात्रा ने विश्वविद्यालय से जानकारी ली तो पता चला कि शुल्क केवल 100 रुपये ही है। छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इसकी शिकायत की तब जाकर आवेदन पत्र की गड़बड़ी दूर हुई।

प्राथमिकता के आधार पर दूर हो रही हैं गड़बड़ियां
कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि आवेदन पत्रों में गड़बड़ियों को दुरुस्त कराया जाएगा। जिन छात्रों के आवेदन पत्र मिल रहे हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा रहा है। छात्रों ने ही आवेदन के समय गड़बड़ियां की हैं जिसके कारण यह समस्या आ रही है।

संबद्ध महाविद्यालयों में शिकायतों का अंबार
काशी विद्यापीठ से संबद्ध चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही और वाराणसी के महाविद्यालयों में गड़बड़ियों की शिकायतें सबसे अधिक हैं। छात्र विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के बीच भागदौड़ करके परेशान हो रहे हैं।

अपनी लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं छात्र
कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य का कहना है कि छात्रों ने जब ऑनलाइन आवेदन किए तो उन्होंने ही अपने स्तर पर गड़बड़ियां की हैं। छात्रों ने साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेदन स्वयं किए हैं या किसी के माध्यम से करवाया है। आवेदन करते समय की गई लापरवाही का खामियाजा छात्र भुगत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed