फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students exposed to changes in physics technology

Varanasi News: भौतिकी प्रौद्योगिकी में परिवर्तन से रूबरू हुए विद्यार्थी

Thu, 08 Feb 2024 03:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Students exposed to changes in physics technology
बीएचयू भौतिकी विभाग में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और पुरा छात्र सम्मेलन में छात्रों को भौतिकी और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन से जुड़ी जानकारियां दी गईं। अडानी विश्वविद्यालय अहमदाबाद से प्रो. रविप्रकाश सिंह, जबलपुर से प्रो. भारतेंदु सिंह के साथ ही बीएचयू विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल त्रिपाठी ने छात्रों को शोध के क्षेत्र में नई जानकारियां हासिल करते रहने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में बुधवार को 18 शोध छात्र- छात्राओं ने अपने शोध पत्र व 66 शोधार्थियों ने पोस्टर प्रस्तुत किए। विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने कहा कि संस्थान के विकास व उन्नति में पुरा छात्रों का अहम योगदान है। उन्होंने प्रतिदान 2024 के तहत अपने स्वर्गीय माता सावित्री देवी और पिता प्रो. जेएन गुप्ता की स्मृति में भौतिकी के विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति देने के लिए पांच लाख रुपये का योगदान देने की घोषणा भी की। संचालन डॉ. अर्चना तिवारी व डॉ. रजनीश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed