{"_id":"103d8a4c8c3fc8a5a782d86d10167059","slug":"students-came-on-the-road-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरी छात्राएं, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरी छात्राएं, चक्काजाम
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Thu, 16 Apr 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी कॉलेज परिसर स्थित रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की फीस वृद्धि के खिलाफ छात्राएं बुधवार को सड़क पर उतर आईं। कॉलेज से निकलकर जिला मुख्यालय पहुंची छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई।
डीएम को ज्ञापन देकर छात्राओं ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश के नाम पर 4500 रुपये लिए जाते हैं लेकिन रसीद केवल 220 रुपये की ही दी जाती है। उनका आरोप है कि इस बारे में प्रधानाचार्य से पूछने पर सही जवाब नहीं मिला और नाम काटने की धमकी दी गई। इसके साथ ही साजिशन कुछ छात्राओं को परीक्षा में कम नंबर भी दिए गए। ऐसा कर कॉलेज प्रशासन छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
चेतावनी दी कि अगर जल्द ही फीस कम नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगी। उधर प्रधानाचार्य आभा सिंह ने किसी प्रकार की शुल्क वृद्धि से इंकार किया है। कहा कि धरना, प्रदर्शन कर कुछ छात्राएं कॉलेज की छवि धूमिल करना चाह रही हैं।