फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students are unable to apply online for degree

उपाधि के लिए छात्र नहीं कर पा रहे ऑनलाइन आवेदन

Thu, 03 Feb 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Students are unable to apply online for degree
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र अंक व प्रमाणपत्र के लिए वाराणसी सहित पांच जिलों के छात्र परेशान हो रहे हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट से माइग्रेशन, स्थायी व अस्थायी उपाधि के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प अचानक गायब हो गया है। दो एजेंसियों के चक्कर में छात्रों को विश्वविद्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की है। अधिकारी भी छात्रों को ऑफलाइन तरीका अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने वेबसाइट संचालन की जिम्मेदारी नई एजेंसी को सौंपी है। पुरानी एजेंसी ने माइग्रेशन व अस्थायी उपाधि के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प वेबसाइट से हटा दिया है। आदमपुर के छात्र कृष्ण कुमार सिन्हा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया तो बताया गया कि ऑफलाइन आवेदन करना होगा। वहीं, सारनाथ के सर्वेश कुमार भी उपाधि के लिए परेशान हैं, लेकिन ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि नई एजेंसी को काम सौंपा गया है। इसके चलते माइग्रेशन, स्थायी व अस्थायी उपाधि के लिए इन दिनों ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया और शुल्क भी जमा किया है। उन्हें दोबारा शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं हैं। पुरानी एजेंसी से विद्यार्थियों की सूची लेकर जल्द ही माइग्रेशन, स्थायी व अस्थायी उपाधि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed