{"_id":"65d123c817cac9e1d0047896","slug":"student-was-walking-on-the-track-wearing-earphones-died-after-being-hit-by-a-train-varanasi-news-c-20-vns1013-516425-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ईयरफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ईयरफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के पास शनिवार को मालगाड़ी की चपेट मेंं आने से स्नातक के एक छात्र की मौत हो गई। वह मोबाइल का ईयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए रेल की पटरी के बीचोंबीच चल रहा था। आशंका जताई गई है कि ईयर फोन के कारण छात्र को ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी होगी। स्थानीय लोगों से छात्र की मौत की सूचना पाकर कपसेठी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, युवक की मौत के बाद मालगाड़ी खड़ी हो गई थी। इसके चलते प्रतापगढ़-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन को आधे घंटे आउटर सिग्नल के पास रुकना पड़ा और यात्री परेशान हुए।
कपसेठी थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव निवासी पप्पू पटेल इंदौर में रहते हैं। उनका इकलौता बेटा अंकित पटेल (24) वाराणसी स्थित एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती की परीक्षा देने के लिए अंकित शनिवार की सुबह इंदौर से आया था। बस से वह कपसेठी बाजार में उतरा और रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच पैदल ही अपने घर जा रहा था। उसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अंकित की मौत की सूचना पाकर उसकी मां समदेई देवी की हालत बेसुध जैसी थी। परिजन बड़ी ही मुश्किल से समदेई देवी को संभाले हुए थे। उधर, अंकित की मौत की सूचना पाकर उसके पिता भी इंदौर से घर के लिए रवाना हो गए।