वाराणसी में छात्र को मारी गोली: पुरानी रंजिश में वारदात को दिया गया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
चंदौली के बबुरी निवासी विजय नारायण (21) संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य का छात्र है और परिसर स्थित गंगा नाथ छात्रावास में रहता है। iगुरुवार रात लगभग आठ बजे चौकाघाट स्थित लकड़ी मंडी के पास उसे गोली मारी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चौकाघाट स्थित लकड़ी मंडी के समीप गुरुवार रात आठ बजे बदमाशों ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र को गोली मार दी। छात्र के बाएं जांघ में गोली लगी है। घायल छात्र को चेतगंज पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं पुलिस फायरिंग की इस घटना को पुरानी रंजिश और वर्चस्व से जोड़कर तफ्तीश कर रही है।
आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेतगंज पुलिस की एक टीम खंगाल रही है। चंदौली के बबुरी निवासी विजय नारायण (21) संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य का छात्र है और परिसर स्थित गंगा नाथ छात्रावास में रहता है। रात लगभग आठ बजे चौकाघाट स्थित लकड़ी मंडी के पास फ्लाईओवर के नीचे शिव मंदिर के नजदीक विजय खड़ा था, तभी विश्वविद्यालय का एक पूर्व छात्र अपने एक साथी के साथ गाली गलौज करने लगा।
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज
विरोध करने पर असलहे से फायर झोंक दिया। पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत घायल को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। चेतगंज इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता ने बताया कि घायल ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस की तफ्तीश में यह भी सामने आया कि मारपीट की घटना में भागने के दौरान खुद के पास रखे असलहे से गोली चली है। हालांकि चेतगंज पुलिस के अनुसार हर पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश की जा रही है।
बाहरी युवकों का परिसर में बढ़ा दखल
संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पुराने छात्रनेताओं का जमावड़ा परिसर में हो रहा है। बाहरी युवकों का भी दखल इधर बीच परिसर में बढ़ा है। परिसर के सुरक्षा कर्मियों की लचर चौकसी के चलते भी बाहरी युवकों का आना जाना हो रहा है।