फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student missing after writing letter for his mother in varanasi

छात्र लापता: हम बहुत दूर जा रहे हैं... वापस नहीं लौटेंगे, बेटे का लेटर देख मां के पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 02 Jan 2025 01:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 02 Jan 2025 01:19 PM IST
सार

वाराणसी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में मां के लिए लेटर छोड़कर बेटा लापता हो गया। उसने कागज पर लिखा है कि हम बहुत दूर जा रहे हैं...। लेटर देखकर उसकी मां के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Student missing after writing letter for his mother in varanasi
छात्र सांरग श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के खुलाशपुर में रहने वाला 11वीं का एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घर में उसने एक कागज में लिखा था कि मां अब हम बहुत दूर जा रहे हैं...। वापस नहीं आएंगे... हमें खोजना मत...। छात्र की मां की सूचना पर रोहनिया थाने की पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। 

विज्ञापन


कपसेठी की रहने वाले सुशील श्रीवास्तव की पत्नी विभा श्रीवास्तव अपने दो बेटों के साथ खुलाशपुर में रहती हैं। छोटा बेटा सांरग श्रीवास्तव गंगापुर इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। 
विज्ञापन


विभा ने बताया कि वह बुधवार को कचहरी गई थीं। वहां से शाम लगभग चार बजे घर आई तो देखा कि साइकिल खड़ी थी। उन्होंने सोचा कि सारंग कहीं गया होगा। काफी देर तक नहीं आने पर उन्होंने उसके दोस्तों से पूछा तो उन लोगों ने बताया कि सारंग कब का चला गया है। इधर, घर में बेटे का लेटर पढ़कर विभा के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed