फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student lost bag while going to take admission in B.Ed the outpost in-charge handed over to student

बीएड में प्रवेश लेने जा रहे युवक का बैग खोया: पेपर्स, मोबाइल व नगदी समेत चौकी प्रभारी ने छात्र को सौंपा

Thu, 17 Nov 2022 02:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 17 Nov 2022 02:03 PM IST
सार

भेलूपुर निवासी विकास चौरसिया पुत्र मदनलाल चौरसिया चहनियां चंदौली क्षेत्र के निजी महाविद्यालय में बीएड में प्रवेश के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में भगतुआ और रैमला के बीच में छात्र का बैग बाइक से गिर गया। कुछ दूर जाने पर छात्र को आभास हुआ कि उसका बैग बाइक पर नहीं है।

विज्ञापन
student lost bag while going to take admission in B.Ed the outpost in-charge handed over to student
चौकी प्रभारी ने छात्र को सौंपा बैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी पुलिस की एक बार फिर वाहवाही हो रही है। भेलूपुर निवासी विकास चौरसिया पुत्र मदनलाल चौरसिया चहनियां चंदौली क्षेत्र के निजी महाविद्यालय में बीएड में प्रवेश के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में भगतुआ और रैमला के बीच में छात्र का बैग बाइक से गिर गया। कुछ दूर जाने पर छात्र को आभास हुआ कि उसका बैग बाइक पर नहीं है। जिसमें उसके सभी स्कूली दस्तावेज मार्कशीट, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, एडमिशन फीस,नगदी, मोबाइल इत्यादि था।

विज्ञापन

छात्र ने अपने स्तर से खोजने का काफी प्रयास किया। बुधवार देर शाम तक प्रयास किया लेकिन उसका बैग उसे नहीं मिल पाया। हताश होकर चौकी प्रभारी जाल्हूपुर को लिखित सूचना देकर अपने घर चला गया। सूचना के आधार पर जाल्हूपुर चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मौर्य अपने हमराही देव नाथ यादव के साथ देर रात तक बैग को खोज निकाला। गुरुवार को पीड़ित छात्र को बुलाया गया और चौकी प्रभारी ने स्कूली दस्तावेज व नगदी से भरा बैग  सौंप दिया। अपना बैग पाकर छात्र चहक उठा। चौकी प्रभारी के प्रयास और दरियादिली की हर कोई चर्चा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed