{"_id":"67000bc785cd721ba709cd7b","slug":"student-leaders-are-becoming-vocal-about-the-restoration-of-student-union-meeting-held-at-harichandra-degree-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: छात्रसंघ बहाली को लेकर मुखर हो रहे छात्र नेता, हरिचंद्र डिग्री कालेज में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: छात्रसंघ बहाली को लेकर मुखर हो रहे छात्र नेता, हरिचंद्र डिग्री कालेज में हुई बैठक
Fri, 04 Oct 2024 09:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 04 Oct 2024 09:08 PM IST
सार
हरिशचंद्र डिग्री कालेज में छात्र नेताओं ने बैठक कर छात्रसंघ की बहाली की मांग की। इसके साथ चेतावनी दी कि अगर छात्रसंघ बहाल नहीं होगा तो आंदोलन कर अपनी मांग रखेंगे।
विज्ञापन
हरिश्चंद्र डिग्री कालेज में बैठक करते छात्र नेता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैंपस में छात्र नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग पर चर्चा की गई। बैठक में शामिल सभी छात्र नेताओं ने एक स्वर में यह स्पष्ट किया कि छात्रसंघ चुनाव विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लोकतंत्र का आधार स्तंभ हैं और इन्हें बहाल किया जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनावों को बहाल करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशासन से संवाद स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि छात्र समुदाय को संगठित कर एक व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, ताकि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनर्स्थापना सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
यह भी कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, और इसकी गैर-मौजूदगी में छात्रों की आवाज़ दबाई जा रही है। सभी छात्र नेताओं ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर छात्रसंघ चुनावों को फिर से शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो हम लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को तेज़ करेंगे और इसके लिए जिम्मेदार प्रशासन को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया।