फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student hangs herself after failing in love in mau

प्रेमी का धोखा देना कुछ गुजरा नागवार कि युवती ने उठा लिया खौफनाक कदम

Thu, 23 Jan 2020 07:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 23 Jan 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
student hangs herself after failing in love in mau
sucide shimla

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमीलिया मुहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली बीटीसी की छात्रा ने बृहस्पतिवार को फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस तो सुसाइड नोट बरामद हुआ। पता चला कि प्यार में असफल होने पर युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

मृत युवती पूजा उर्फ पुष्पांजलि गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के कनेसरी गांव निवासी संपत्ति राम की पुत्री थी। वह बीटीसी प्रथम समेस्टर की छात्रा थी। डायट की छात्रा होने के कारण पूजा अपनी एक सहेली के साथ मऊ जिला मुख्यालय पर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमीलिया मुहल्ले में किराए का मकान लेकर रहती थी। उसके साथ उसकी एक सहेली भी रहती थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इन दिनों दोनों छात्राओं की टीचिंग की ट्रेनिंग चल रही थी। दोनों को इंदारा स्थित विद्यालय एलाट हुआ था। इस दौरान इंदारा बाजार में एक रिश्तेदार के यहां दोनों रहती थीं।

विज्ञापन


बुधवार की शाम पूजा इमीलिया मोहल्ला स्थित कमरे पर आकर रुक गई। बृहस्पतिवार को जब सहेली ने फोन मिलाया तो फोन नही उठा। उसने मकान मालिक से फोन कर कहा कि पूजा का फोन नहीं उठा रहा, जरा बात करा दें। मकान मालिक गया तो दरवाजा पीटने के बाद भी अंदर से जब कोई उत्तर नहीं मिला तो उसने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सरायलखंसी डीके श्रीवास्तव ने दरवाजा तोड़वाकर युवती के शव को कब्जे में लिया। इस दौरान युवती का शव चार दुपट्टे के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान युवती के पास से बरामद हुए सुसाइड नोट को पढ़ने के बाद पता चला कि युवती का एक युवक से चक्कर चल रहा था। उसने उसे धोखा दिया, पत्र के हिसाब से युवक कई बार युवती के कमरे पर रुका था। अब वह किसी और से शादी करने की तैयारी में है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही सोसाइट नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों से पता चला कि सुसाइड नोट मिलने से पहले तक युवक वहां मौजूद था, लेकिन सुसाइड नोट मिलने के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed