{"_id":"b1c35908c9a612e7c0c5cd22c825bafe","slug":"student-enjoys-aman-trikha-songs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन त्रिखा के गीतों पर झूमे भावी डॉक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन त्रिखा के गीतों पर झूमे भावी डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Fri, 06 Feb 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेद संकाय के वार्षिक समारोह ‘आयुषप्रज्ञा-15’ की तीसरी शाम को अमन त्रिखा ने भावी वैद्यों के लिए यादगार बना दिया। ...हुक्का बार, ...सन ऑफ सरदार और ...खिलाड़ी भैया खिलाड़ी भैया जैसे अमन के एक से बढ़कर एक गीतों पर छात्र झूम उठे। इस दौरान उन्हें कैमरे और फोन में कैद करने की भी छात्र-छात्राओं में होड़ मची रही। ऑटोग्राफ लेने के लिए भी छात्र खासे उत्साहित नजर आए।
स्वतंत्रता भवन में चार दिवसीय ‘आयुषप्रज्ञा-15’ के तीसरे दिन गुरुवार को क्विज, आयुर्शक्ति जैसे कार्यक्रम हुए लेकिन सेलेब्रेटी नाइट का छात्रों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि इसके पहले हुए मैजिक शो ने भी उन्हें खासा रोमांचित कर दिया था। रात करीब आठ बजे शुरू हुए सेलेब्रेटी नाइट में अमन जैसे ही मंच पर पहुंचे, छात्र-छात्राओं ने तालियों से उनका स्वागत किया। फिल्म चक दे इंडिया के ...मौला मेरे ले ली मेरी जान गीत से उन्होंने बेहतरीन शुरुआत की। इसके बाद अपने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीतों पर छात्र-छात्राआें को झूमाया।
सेलेब्रेटी नाइट के पूर्व मिस एंड मिस्टर आयुषप्रज्ञा की भी घोषणा की गई। प्रतिभा और प्रस्तुतियों के आधार पर बीएएमएस-2014 के विवेक वर्मा को मिस्टर आयुषप्रज्ञा और ऋचा प्रियदर्शनी को मिस आयुषप्रज्ञा के खिताब से नवाजा गया। इसके पूर्व मेदांता इंस्टीट्यूट के डा. जी गीता कृष्णन का विशिष्ट व्याख्यान हुआ। इस अवसर पर संकाय प्रमुख प्रो. मनोरंजन साहु, प्रो. आनंद चौधरी, प्रो. बी राम आदि मौजूद रहे।