फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student employees fight in Sampurnanand Sanskrit University

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्र कर्मचारियों में मारपीट

Fri, 24 Dec 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Student employees fight in Sampurnanand Sanskrit University
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को फार्म जमा करने के मामले में छात्र और कर्मचारियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। इसके बाद आरोपी छात्रों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद कर्मचारी अपने काम पर वापस लौटे। इस दौरान परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर में वेद विभाग में लिपिक संतोष कुमार दुबे कार्यरत थे। इसी दौरान दो छात्र प्रवेश को लेकर विवाद करने लगे। इसी दौरान मुंह बांधकर आए छात्रों ने लिपिक को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी जब दूसरे कर्मचारियों को हुई तो उन्होंने सभी कार्यालय में कामकाज ठप कर दिया और अपने साथी को लेकर बाहर निकल आए। कुलपति ने कर्मचारियाें को मनाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी छात्रों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

शाम को चार बजे एफआईआर दर्ज होने के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए। छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णमोहन शुक्ल ने कुलपति को पत्र लिखकर कहा है कि वेद विभाग में कार्यरत संतोष कुमार दुबे छात्रों से अक्सर अभद्रता करते हैं। कार्यालय में सेवानिवृत्त परिचारक होरीलाल बैठते हैं और छात्रों से टीसी व नामांकन के लिए धनउगाही करते हैं। धन न देने पर छात्रों के साथ अभद्रता की जाती है। बृहस्पतिवार को भी छात्रों से अभद्रता हुई और इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। कृष्णमोहन ने कुलपति से उक्त लिपिक को तत्काल निलंबित करने और कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed