फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student demonstration outside of rss office for statement withdrawn on Firoz Khan bhu in varanasi

वाराणसी: छात्रों ने किया विश्व संवाद केंद्र का घेराव, बोले- डॉ. फिरोज खान पर दिया बयान वापस ले संघ

Sun, 24 Nov 2019 06:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 Nov 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Student demonstration outside of rss office for statement withdrawn on Firoz Khan bhu in varanasi
छात्रों ने किया विश्व संवाद केंद्र का घेराव। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय(एसवीडीवी) में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति का समर्थन करने वाले आरएसएस के बयान के विरोध में संकाय के छात्रों ने शनिवार को लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर छात्रों को शांत कराया। संकाय के छात्रों ने इस दौरान नारेबाजी कर आरएसएस के इस निर्णय को महामना के सिद्धांतों पर कुठाराघात बताया।
विज्ञापन


शुभम तिवारी, शशिकांत मिश्र ने प्रेस को जारी अपने बयान में बताया कि डॉ. फिरोज खान के समर्थन में काशी प्रांत के विभाग संघचालक डॉ. जयप्रकाश लाल ने कहा है कि फिरोज खान की नियुक्ति का आरएसएस समर्थन करता है। यह निर्णय न केवल आत्मघाती बल्कि गुरु गोलवलकर और महामना मालवीय के सिद्धांतों पर कुठाराघात है। घेराव के अंत में छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर संघ ने अपने निर्णय को वापस नहीं लिया तो युवाओं से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बहिष्कार की अपील की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर चल रहा धरना खत्म होने के बाद अब सभी को विश्वविद्यालय प्रशासन के अगले कदम का इंतजार है। कारण, डॉ. फिरोज के एसवीडीवी में आने और क्लास लेने आदि को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है। उधर, नियुक्ति को लेकर विरोध और समर्थन दोनों जारी हैं।

एसवीडीवी के साहित्य विभाग में पांच नवंबर को साक्षात्कार और छह को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद से डॉ. फिरोज का विरोध चल रहा था। सोलहवें दिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों का धरना समाप्त करने में सफल रहा, लेकिन डॉ. फिरोज के विभाग आने के बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार, वह बीएचयू के एक बड़े अधिकारी के साथ ही नियुक्ति की मानीटरिंग करने वाले विभाग के एक कर्मचारी के संपर्क में हैं। उधर, शनिवार को संकाय प्रमुख, साहित्य विभाग के अध्यक्ष और शिक्षक परीक्षा की तैयारी में लगे रहे।

डॉ. फिरोज की नियुक्ति के खिलाफ लामबंद हुए बीएचयू के प्रोफेसर
बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लामबंद हो गए हैं। छह पूर्व संकाय प्रमुखों समेत 50 से अधिक प्रोफेसरों (वर्तमान में एमेरिटस, डिस्टिंग्विस प्रोफेसर और शिक्षक भी शामिल) ने विश्वविद्यालय के विजिटर (राष्ट्रपति) और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नियुक्ति को विधि विरुद्ध करार दिया है। उन्होंने कहा है कि बीएचयू में इस संकाय के अलावा संस्कृत भाषा के लिए अलग संकाय हैं। धर्म विज्ञान संकाय में गैर हिंदू की नियुक्ति ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed