फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student committed suicide who failed twice in NEET friends said he remained silent for many days

वाराणसी: नीट में दो बार असफल रहे छात्र ने मौत को लगाया गले, दोस्त बोले- कई दिनों से चुपचाप ही रहता था

Sun, 24 Sep 2023 08:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Sep 2023 08:59 PM IST
सार

नीट की तैयारी करने वाले सूरज मौर्य (25 वर्ष) ने लंका के छित्तूपुर स्थित किराये के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। साथियों के अनुसार दो बार नीट में असफलता के बाद से सूरज अवसाद में रहता था।

विज्ञापन
Student committed suicide who failed twice in NEET friends said  he remained silent for many days
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में  दो बार असफल रहे छात्र ने रविवार को मौत को गले लगे लिया। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह वाराणसी के छित्तूपुर स्थित किराये के कमरे में रहता था। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। लंका पुलिस ने कमरे से शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। साथियों के अनुसार दो बार नीट में असफलता के बाद से सूरज अवसाद में रहता था।

विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी केशव मौर्य का बेटा सूरज मौर्य (25)  दुर्गाकुंड स्थित एक कोचिंग में नीट की तैयारी करता था। वह लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर स्थित नारायणी लॉज में किराए पर रहता था। दोपहर के बाद उसका कमरा नहीं खुलने पर बगल वाले कमरे के छात्रों ने संपर्क करना चाहा।
विज्ञापन


मोबाइल पर कॉल किया तो नंबर बंद मिला। सशंकित छात्रों ने इसकी सूचना लॉज मालिक को दी। लॉज मालिक की सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया तो अंदर पंखे की कुंडी से सूरज का शव लटका था। सूरज के साथियों ने बताया कि वह दो वर्ष से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह काफी उदास रहता था। कई दिनों से वह चुपचाप ही रहता था। लंका इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed