फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student commits suicide in BHU Ambedkar Hostel Police reached the spot after getting information

BHU News: Whatsapp स्टेट्स पर लिखा- सॉरी फॉर ऑल..और फिर चादर का फंदा बनाकर झूल गया LLM का छात्र

Thu, 20 Oct 2022 09:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 20 Oct 2022 09:59 PM IST
सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एलएलएम के प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमस्टर के छात्र प्रेम शंकर खरवार 25 वर्षीय निवासी भोजपुर आरा बिहार ने चादर का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर झूलकर जान दे दी।

विज्ञापन
Student commits suicide in BHU Ambedkar Hostel Police reached the spot after getting information
मृतक छात्र प्रेम शंकर खरवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में विधि संकाय में पढ़ने वाले एलएलएम के छात्र प्रेमशंकर खरवार (25) ने अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।  डॉ. भीमराव आंबेडकर हॉस्टल में कमरा नंबर 29 में रहने वाले छात्र की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


मामले की जांच में पुलिस जुटी है। घटनास्थल से पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में मामले का खुलासा करना बड़ी चुनौती है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात उसने फंदा लगाने से पहले अपने वहाट्सअप स्टेटस पर सॉरी फॉर ऑल का स्टेटस लगाया।
विज्ञापन


प्रेम शंकर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की थी। मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला छात्र प्रेमशंकर खरवार एलएलएम प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर का छात्रा था। जानकारी के मुताबिक वह संकाय में अपनी सेमेस्टर परीक्षा देकर हॉस्टल के कमरे पर लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शाम तक तो नजर आया लेकिन गुरुवार को जब उसका कमरा बहुत देर तक नहीं खुला तो हॉस्टल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। नियमानुसार प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचना दी गई, इसके बाद जैसे ही दरवाजे को खोला गया तो पंखे में फंदा बनाकर प्रेमशंकर लटका था। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। 

रिश्तों में पड़ी दरार तो प्रेमशंकर ने चुन ली मौत की राह

Student commits suicide in BHU Ambedkar Hostel Police reached the spot after getting information
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विभागीय सूत्रों और साथियों के मुताबिक इन दिनों प्रेमशंकर काफी परेशान रहता था। इस बात की चर्चा रही कि किसी लड़की के वह संपर्क में लंबे समय तक था। जिस रिश्ते को प्रेमशंकर निभाता आ रहा था, उसमें अचानक दरार आ गई। इससे दुखी होकर उसने यह कदम उठाया।

बीएचयू में एलएलएम में दाखिला लेने से पहले वह दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया था और वहीं महिला मित्र बनी थी। नई दिल्ली से बनारस आने के बाद भी वह छात्रा से बातचीत करने की कोशिश करता था, लेकिन छात्रा की दोस्ती लखनऊ में किसी लड़के से हो गई। कुछ दिन पहले ही इसी को लेकर दोनों की बहस भी हुई थी। वह डिप्रेशन में भी आ गया था।

शुरू के दो पेपर छोड़े, तीसरा देने के लिए घर से आया था बीएचयू

Student commits suicide in BHU Ambedkar Hostel Police reached the spot after getting information
छात्र के कमरे की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में एलएलएम के छात्र प्रेमशंकर काफी अवसाद में रहा। इन दिनों सेमेस्टर परीक्षा चल रही थी। शुरुआती दो पेपर उसने छोड़ दिए, तीसरा पेपर बुधवार को था, उसको देने के लिए वह मंगलवार को ही आरा से बीएचयू आया था। बुधवार को पेपर देने के बाद प्रेमशंकर लॉ कॉलेज कैंटीन में एक छात्र के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुआ। रात को 12:30 बजे व्हाट्स एप स्टेटस पर ‘बाय-बाय टू ऑल’ लिखा, फिर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस मौत के कारणों की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed