फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Strong wind and rain caused lightning

तेज हवा और बारिश ने गुल की बिजली

Fri, 24 Jun 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Strong wind and rain caused lightning
वाराणसी। मानसून की पहली बारिश ने बिजली विभाग के दावों की पोल खोल दी है। तार और पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से नगर से लेकर गांवों तक में तीनसे पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। पेड़ गिरने से भी कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बारिश के साथ चली तेज हवा के झोंकों के चलते शाम चार बजे जिला जेल के समीप कुंज नगर में बिजली के तार पर पेड़ गिरने से पैनल में ब्लास्ट हो गया। इससे क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। करीब आठ बजे पेड़ की कटाई करने के बाद किनारे किया। इसके बाद बिजली कर्मी पैनल को बनाने में जुट गए। करीब नौ बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके अलावा कैंटोंमेंट क्षेत्र में एक होटल के समीप बिजली के एबीसी पर पेड़ की डाल गिरने से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश बंद होने के बाद बिजली कर्मियों ने डाल हटाकर तार जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की। बारिश के चलते अस्सी, नगवां, भोगाबीर, नरियां, तुलसी नगर, शिवदासपुर, कबीर नगर, पांडेयपुर के अलावा दर्जनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। उधर बजरडीहा के तेलियाना गलि के समीप पोल पर शाम साढ़े चार बजे शॉर्ट सर्किट होने से तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ वरुणा पार एपी सिंह के मुताबिक पेड़ गिरने लाइन बाधित है। बारिश कार्य में बाधा बनी हुई लेकिन जल्दी ही पेड़ हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed