{"_id":"62855535b2e12f3b625d3e09","slug":"strong-sunshine-in-the-day-clouds-visible-in-the-afternoon-drizzle-at-night-varanasi-news-vns654265050","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में तेज धूप, दोपहर बाद दिखे बादल, रात में बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में तेज धूप, दोपहर बाद दिखे बादल, रात में बूंदाबांदी
विज्ञापन
वाराणसी। दिन में तेज धूप, दोपहर बाद हल्के बादल दिखे और रात में बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो से तीन दिन तक ऐसे ही मौसम के रहने के आसार हैं।
दिन ही नहीं बल्कि रात को भी गर्म हवा चल रही है, इससे लोग परेशान हो जा रहे हैं। बुधवार को भी दिन में गर्म हवाएं चलती रहीं। धूप भी इतनी अधिक रही कि घाटों के साथ ही नई सड़क, रथयात्रा, महमूरगंज, अर्दली बाजार, आशापुर-पहड़िया मार्ग आदि जगहों पर दोपहर में सन्नाटे जैसा माहौल रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान भी 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 29 तक पहुंच गया।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह से मौसम में कुछ बदलाव की संभावना है, इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इस बार मानसून के भी समय से पहले आने की संभावना बन रही है। साथ ही अच्छी बारिश भी देखने का मिल सकती है।