फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   strike of Students ends with conditions in kashi vidyapith Vice Chancellor gives written assurance

शर्त के साथ छात्रों का धरना समाप्त : विद्यापीठ में सातवें दिन कुलपति ने दिया लिखित आश्वासन, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 06 Oct 2024 04:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 04:52 PM IST
सार

Varanasi News: बीते 30 सितंबर से छात्र छात्रसंघ चुनाव के लिए धरने पर बैठे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों का धरना समाप्त करने का बहुत प्रयास किया। मगर छात्र अपनी बातों पर अड़े रहे। फिर छात्रों ने आपस में वार्ता कर विश्वविद्यालय से लिखित रूप से छात्रसंघ चुनाव हेतु जवाब मांगा।

विज्ञापन
strike of Students ends with conditions in kashi vidyapith Vice Chancellor gives written assurance
चुनाव के लिए कुलपति को ज्ञापन सौंपते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सात दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को समाप्त हो गया। कुलपति के लिखित आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना धरना यह कहकर समाप्त कर दिया कि 25 नवंबर को चुनाव की तारीख का इंतजार रहेगा। इस दिन तक शांति बनाए रखेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, विद्यापीठ प्रशासन ने एक कार्यालय ज्ञापन जारी कर उसमें हाईकोर्ट के अंतिम फैसले की भी शर्त रखी है। कहा है कि छात्र संघ चुनाव मामले में काशी विद्यापीठ भी एक पक्ष है। सुनवाई के फैसले और काशी विद्यापीठ में 70 फीसदी एडमिशन के बाद ही चुनाव का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन




रविवार को छात्रों ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 25 नवंबर को हाईकोर्ट से डिस्पोजल मिलते ही तत्काल चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया जाना चाहिए। इसी आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed