फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Strict action will taken against vehicles without HSRP notice to 5.50 lakh vehicle owners in Varanasi

Varanasi : HSRP के बिना चलाई गाड़ी तो होगी कड़ी कार्रवाई, बनारस में 5.50 लाख वाहन स्वामियों को नोटिस

Mon, 20 Feb 2023 06:15 AM IST
उत्पल कांत शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Feb 2023 06:15 AM IST
सार

वाराणसी में 11. 87 लाख  549 दोपहिया, चार पहिया और तीन पहिया वाहन हैं। इनमें से 6.34 लाख 654 वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे हैं। 5.52 लाख 895 वाहन ऐसे हैं, जो कि सामान्य रजिस्ट्रेशन प्लेट ही फर्राटा भर रहे हैं। 

विज्ञापन
Strict action will taken against vehicles without HSRP notice to 5.50 lakh vehicle owners in Varanasi
एचएसआरपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने की समयसीमा समाप्त होने के बाद परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। आरटीओ ने ऐसे वाराणसी जिले में 5.50 लाख वाहन स्वामियों को  नोटिस भेजा है। साथ ही कहा है कि अब चालान काटने और जुर्माना वसूलने का सिलसिला शुरू होगा। बिना एचएसआरपी वाले वाहन स्वामियों से 5000 रुपये जुर्माना वसूला जाता है। प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रवर्तन की टीमें भी लगाई जा रही हैं। 

विज्ञापन


वाराणसी में 11. 87 लाख  549 दोपहिया, चार पहिया और तीन पहिया वाहन हैं। इनमें से 6.34 लाख 654 वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे हैं। 5.52 लाख 895 वाहन ऐसे हैं, जो कि सामान्य रजिस्ट्रेशन प्लेट ही फर्राटा भर रहे हैं। करीब एक लाख व्यावसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 40 हजार वाहनों में प्लेट नहीं लगे हैं।
विज्ञापन


इसका संज्ञान लेकर ही आरटीओ ने वाहन स्वामियों के पास मोबाइल पर मैसेज के जरिये नोटिस भेजा है। लिखा है कि आपके वाहन में एचएसआरपी नहीं लगा है। बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाए वाहनों को सड़क पर न दौड़ाएं। अन्यथा वाहन का नियमानुसार चालान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी लिहाज से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवर्तन की टीमें लगाई जा रही हैं। एक अप्रैल 2019 के पहले खरीदे गए वाहनों में एचएसआरपी की अनिवार्यता के बाद वाहन स्वामियों को 15 फरवरी 2023 तक इसे लगवाने का मौका दिया गया था, लेकिन इसका अनुपालन नहीं हुआ। अब सख्ती की जा रही है। 

डाफी टोल प्लाजा पर तीन टीमों की तैनाती

Strict action will taken against vehicles without HSRP notice to 5.50 lakh vehicle owners in Varanasi
डाफी में बना नया टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
 वाराणसी में अब तक बिना एचएसआरपी वाले 312 वाहनों का चालान किया गया। 154 वाहनों में अस्पष्ट एचएसआरपी पर चालान किया गया है। डाफी टोल प्लाजा आठ-आठ घंटे की ड्यूटी पर तीन प्रवर्तन टीमें तैनात की गई हैं। यह टीमें रोजाना 30 से 40 वाहनों का चालान कर रही हैं।
 

सरकारी महकमे भी बेपरवाह

जिले में कई विभागों में सरकारी वाहन भी बिना एचएसआरपी के फर्राटा भर रहे हैं। अलग-अलग विभागों में 2300 वाहन हैं। इनमें 501 वाहन 15 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं, फिर भी सड़क पर दौड़ रहे हैं।  हालांकि 501 वाहनों को कबाड़ घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मार्च तक स्क्रैप सेंटर का चयन करने के बाद इन वाहनों को वहां खड़ा कर दिया जाएगा। 

एचएसआरपी के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन

एचएसआरपी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.com/index.aspx है। यहां दो विकल्प दिखाई देंगे, जहां पहले में आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और स्टीकर ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि दूसरे में खाली कलर स्टीकर मंगवा सकते हैं। आपको नंबर प्लेट मंगवाने के लिए पहले वाले विकल्प को चुनना है।

फिर आपको वह राज्य चुनना है, जिस राज्य में आपकी गाड़ी पंजीकृत है। इसके बाद अपनी गाड़ी का नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करके क्लिक करना है। विकल्प आने पर दो पहिया वाहन के लिए 300- 400 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए  600-1100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। 

एचएसआरपी के ये हैं फायदे

परिवहन अधिकारी डा. कौशलेंद्र ने बताया कि एचएसआरपी में लगी चिप को स्कैन कर वाहन से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह नंबर प्लेट वाहनों में स्थायी होता है। इसे बदला नहीं जा सकता है। एचएसआरपी पर दर्ज नंबर से छेड़छाड़ भी नहीं जा सकती है। 

बिना एचएसआरपी वाले वाहन स्वामियों को मोबाइल मैसेज के जरिये नोटिस भेजे जा रहे हैं। यह काम तेजी से चल रहा है। बिना एचएसआरपी वाले वाहनों का चालान भी किया जाएगा। जुर्माना वसूला जाएगा।- सर्वेश कुमार चतुर्वेदी, एआरटीओ, प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed