{"_id":"632d7e4136a0cf4eb1716cb6","slug":"street-dog-in-varanasi-municipal-corporation-launched-this-campaign-for-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"Street Dog in Varanasi: वाराणसी की सड़कों पर कुत्तों से खतरा, सुरक्षा के लिए नगर निगम ने चलाया ये अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Street Dog in Varanasi: वाराणसी की सड़कों पर कुत्तों से खतरा, सुरक्षा के लिए नगर निगम ने चलाया ये अभियान
Fri, 23 Sep 2022 03:07 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 23 Sep 2022 03:07 PM IST
सार
वाराणसी की सड़कों पर कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। यह कुत्ते राह चलते लोगों को कब अपना शिकार बना दें यह कोई नहीं जानता। इनकी बढ़ती संख्या को देखकर नगर निगम ने एक अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन
आवारा कुत्ते
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी की सड़कों पर कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। यह कुत्ते राह चलते लोगों को कब अपना शिकार बना दें यह कोई नहीं जानता। इनकी बढ़ती संख्या को देखकर नगर निगम ने कुत्तों का बंध्याकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम इनका बंध्याकरण यानी नसबंदी कर रहा है। इसके लिए कार्यदाई संस्था को एक साल में 5000 कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य दिया गया है। कार्यदाई संस्था की पांच सदस्यीय एक टीम इस काम को कर रही है।
विज्ञापन
सड़क पर कुत्तों का इतना आतंक है कि इनके चलते आए दिन रोड ऐक्सिडेंट होते रहते हैं। इसके अलावा यह कुत्तों चलती गाड़ियों पर भी हमला कर देते हैं, जिससे कभी कभी लोग गंभीर रूप से घायल भी हो जाते हैं। इन डॉग बाइट के मामले बढ़ने से अस्पतालों में रेबीज का इंजेक्शन लगवाने वालों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन