{"_id":"609d7d108ebc3e68712cd8c3","slug":"strategized-to-save-children-from-the-third-wave-of-corona-city-news-vns5893780136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने की रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने की रणनीति बनाई
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संकट की दूसरी लहर से निपट रहा वाराणसी प्रशासन तीसरी की आशंकाओं के बीच भविष्य की तैयारी में जुट गया है। मंडलायुक्त सभागार में बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जिले के बाल रोग विशेषज्ञों के साथ चुनौतियों पर चर्चा की। फैसला लिया गया कि बीएचयू, स्वास्थ्य विभाग के साथ सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गठित होगी। यह टीम भविष्य की जरूरतों के साथ तीसरी लहर से निपटने के लिए सलाहों पर काम करेगी।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल और सभी विधायकों के साथ हुई बैठक में चिकित्सकों से बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने पर चर्चा हुई। बैठक में बच्चों के लिए आईसीयू, बेड, मेडिसिन के साथ अन्य आवश्यकताओं पर बात हुई। बच्चों के अस्पतालों की सूची बनाकर संसाधनों की समीक्षा का निर्णय लिया गया है।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि बैठक में बाल रोग विशेषज्ञों से बात कर वर्तमान स्थिति पर चर्चा के साथ मौजूदा संसाधनों की जानकारी ली गई है। भविष्य में तीसरी लहर में बच्चों पर प्रभाव और उस दौरान जरूरत पड़ने वाले संसाधनों की जानकारी ली गई। फिलहाल वाराणसी के अलावा बाहर के एक्सपर्ट की टीम गठित करने का निर्णय लेकर संसाधन जुटाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विजन डॉक्यूमेंट बनाकर होगी तैयारी
बैठक में निर्णय लिया गया कि वाराणसी में तीसरी लहर के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। इसमें भविष्य में बेड, एक्यूपमेंट आईसीयू के साथ दवाओं आदि की उपलब्धता की जानकारी जुटाई जाएगी। संसाधनों के लिए संबंधित कंपनियों की पहचान कर उससे संपर्क साधा जाएगा।