फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stock market gained momentum in varanasi investment in Indian companies better

Stock Market: शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, भारतीय कंपनियों में निवेश बेहतर; पिछले हफ्ते बड़ी रकम डूबी

Tue, 13 May 2025 03:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 13 May 2025 03:47 PM IST
सार

Varanasi News: काशी समेत पूर्वांचल के निवेशकों की पिछले हफ्ते बड़ी रकम डूबी है। इस बीच राहत भरी खबर ये है कि शेयर बाजार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है।  

विज्ञापन
Stock market gained momentum in varanasi investment in Indian companies better
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : एडोव

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान शेयर बाजार में खूब उथल पुथल मचा रहा। चार से पांच दिनों में काशी समेत पूर्वांचल के निवेशकों की बड़ी रकम डूबी है। वहीं, अधिकतर निवेशकों ने तो शेयर बाजार से दूरी बना ली है। वह इस इंतजार में है कि माहौल शांत होने के बाद ट्रेडिंग पर जोर देंगे। फिलहाल संघर्ष विराम के बाद सोमवार से शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ी है। शेयर विशेषज्ञों ने निवेशकों को सलाह दी है कि भारतीय कंपनियों में ही निवेश करें।

विज्ञापन


शेयर मार्केट एक्सपर्ट बृजेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय बीईएल, एचएएल, भारत डायनामिक्स, रेलवे स्टॉक्स, डिफेंस स्टॉक में निवेश करना बेहतर है। वर्तमान समय में भारत की कंपनियों में ही निवेश कर सकते हैं। इसमें लाभ होगा।
विज्ञापन


दोनों देश के बीच तनाव के दौरान नुकसान में सबसे अधिक हार्डवेयर कंपनियों ने 12.04 प्रतिशत का नुकसान उठाया। वहीं, होटल और पर्यटन सेक्टर में भी 5.3 प्रतिशत का नुकसान हुआ। टॉप गेनर कंपनियों के शेयर ने भी निवेशकों को काफी नुकसान पहुंचाया। शेयर रिसर्चर अंशु जैन के अनुसार कई निवेशकों ने जोखिम से बचने के लिए मार्केट में पैसे नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: बांग्लादेशियों और रोहिंग्या के सत्यापन के लिए बंगाल जाएगी वाराणसी पुलिस, पहलगाम हमले के बाद बढ़ी सक्रियता

शार्ट टर्म में भी पैसा लगाने वाले निवेशक तो एकदम शांत हैं। सोमवार को सेंसेक्स 2975 की उछाल के साथ 82,429.90 के लेवल पर जाकर बंद हुआ और निफ्टी 916 अंकों की तेजी के साथ 25,000 के करीब जाकर बंद हुआ है। यह तेजी शेयर बाजार के लिए काफी अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed