फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   STF arrested two shooters wanted in murder of Mumbai builder two lakh awardee Manish was killed in encounter also had a connection with murder

वाराणसी : मुंबई के बिल्डर समरजीत की हत्या में वांछित दो शूटर गिरफ्तार, मुठभेड़ में ढेर मनीष भी हत्याकांड में था शामिल

Tue, 29 Mar 2022 04:03 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 04:03 PM IST
सार

एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने आनंद नगर कॉलोनी से दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया। दोनों मुंबई के बिल्डर की हत्या में वांछित चल रहे थे। शूटर ने मुठभेड़ में ढेर दो लाख कुख्यात अपराधी मनीष सिंह के साथ बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
STF arrested two shooters wanted in murder of Mumbai builder two lakh awardee Manish was killed in encounter also had a connection with murder
शूटर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के विरार में पिछले माह चर्चित बिल्डर समरजीत उर्फ समय चौहान की हत्या में वांछित दो शूटरों को एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने मंगलवार को चितईपुर के आनंद नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी दोनों शूटरों से मुंबई की विरार पुलिस और एसटीएफ पूछताछ कर रही है। तफ्तीश में सामने आया कि पिछले दिनों मुठभेड़ में मारे गए दो लाख का इनामी मनीष सिंह सोनू का भी इस हत्याकांड से कनेक्शन था। मनीष ने ही दोनों शूटरों के साथ बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


एसटीएफ वाराणसी यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के अनुसार पिछले माह 26 फरवरी को मुंबई के विरार थाना अंतर्गत डी-मार्ट के सामने चर्चित बिल्डर समरजीत उर्फ समय चौहान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी तफ्तीश मीरा भाइंदर वसई विरार क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए टीम को मालूम चला कि शूटरों की लोकेशन वाराणसी में है।
विज्ञापन


एसटीएफ से संपर्क करती हुई टीम कुख्यात शूटर राहुल शर्मा उर्फ राम व अभिषेक सिंह उर्फ अंकुर की खोजबीन में लगी। एसटीएफ वाराणसी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को सूचना मिली कि दोनों शूटर चितईपुर के आनंद नगर कॉलोनी में छिपे हुए हैं। घेराबंदी करती हुई टीम ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सिंधोरा थाना के कटौना, बराव निवासी राहुल शर्मा उर्फ राम व कपसेठी थाना के लोहारडीह निवासी अभिषेक सिंह उर्फ अंकुर ने एसटीएफ को बताया कि वह गोलीवार सांताक्रूज ईस्ट मुंबई में रहते थे। 21 मार्च को मुठभेड़ में ढेर दो लाख इनामी व कई हत्याओं में वांछित कुख्यात अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू के अलावा एक अन्य अपराधी के साथ बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसटीएफ के अनुसार उक्त फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।


गिरफ्तार राहुल शर्मा उर्फ राम के बारे में उल्लेखनीय तथ्य है कि इसने वर्ष-2013 में विजय पुजारी उर्फ बट्टा निवासी निरमल नगर मुंबई की हत्या में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है और तभी से फरार चल रहा है। फरारी के दौरान ही वर्ष-2013 में इसने अजील शेख मुंबई पर जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी, जिसके संबंध में थाना निरमलनगर मुंबई में मुदकमा दर्ज है। वर्ष-2015 में मीरारोड थाना अंतर्गत पुष्पक होटल के पास बन्टी प्रधान की गोली मारकर हत्या की गई थी। मौजूदा घटना के साथ-साथ उक्त तीनों घटनाओं में भी वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed