फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   step mother murder by his son in sonebhadra

बेटे ने सौतेली मां पर बोला लाठी-डंडे से हमला, बेसुध होने पर जिंदा जला दिया

Thu, 29 Mar 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र Updated Thu, 29 Mar 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
step mother murder by his son in sonebhadra
यूपी के सोनभद्र जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाने में पहुंचे युवक ने कुछ ऐसा कहा कि सभी के होश उड़ गए। पुलिस को युवक ने बताया कि, 'मैंने अपनी सौतेली मां को जला कर मार दिया है'। मुझे गिरफ्तार कर लो। 
विज्ञापन


दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव नगवां में मंगलवार की रात राजेश ने लाठी-डंडे से सौतेली मां देव कुमारी (37) को पीट कर अधमरा कर दिया। बेसुध होने पर कनहर नदी तट पर उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया।
विज्ञापन


इसके बाद खुद कोतवाली पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। प्रभारी एसपी एवं एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपी से पूछताछ की। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगवां निवासी राजेश के पिता रामविशुन ने पहली पत्नी कोलेशिया को छोड़कर गत वर्ष 26 जुलाई को बभनी थानाक्षेत्र के डूगगउवा गांव की देवकुमारी उर्फ काजल से शादी कर ली थी। पहली पत्नी कोलेशिया से रामविशुन के राजेश सहित छह संतानें हैं। इनमें राजेश दूसरे नंबर का है जबकि दो लड़कियां भी हैं। राम विशुन इकरारनामा के साथ गांव में दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा। जबकि कोलेशिया का बेटा राजेश इस शादी से नाखुश था।

बताया जाता है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे राजेश ने लाठी से देवकुमारी को पीट दिया। बेसुध होने पर उसे कंधे पर लादकर गांव से डेढ़ किमी दूरी पर स्थित कनहर नदी के किनारे ले गया। वहां उसे लेटाकर साथ में लाया गया पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

 

रात करीब 12 बजे वह खुद खुद दुद्धी कोतवाली पहुंचा और हत्या करने की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शव के हड्डी के कुछ टुकड़े लेकर पुलिस थाने लौटी। एएसपी ने बताया कि मृतका के भाई देव कुमार की तहरीर पर आरोपी राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सौतेली मां पर इस बात से था नाराज

step mother murder by his son in sonebhadra
सौतेली मां की हत्या करने वाले राजेश ने बताया कि उसका पिता रामविशुन कभी-कभार उन लोगों के पास आता है और बेवजह लड़ाई झगड़ा करता है। उसकी सौतेली मां आधी संपत्ति लेने की बात कहती थी।

उसने बताया कि मंगलवार की शाम को वह अपने सौतेली मां के पास जाकर पिता का साथ छोड़ने के लिए कहा था। लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इस कारण उसे मार डाला। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि राजेश अपने पिता की भी हत्या करने का मूड बनाकर गया था। लेकिन वह मिला नहीं।  

देवकुमारी या काजल के नाम में उलझी रही पुलिस 
दुद्धी। कनहर नदी में हत्या के बाद जलाई गई महिला काजल थी या देवकुमारी, इसको लेकर घंटों पुलिस उलझी रही। बुधवार को सीएचसी में स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के भाई देवकुमार व राजेश कुमार ने शव की शिनाख्त अपनी बहन देवकुमारी के रूप में की।

देवकुमारी ही काजल बनकर रामविसुन के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि करीब 20 साल पूर्व देवकुमारी की पहली शादी छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। वहां से कुछ वर्ष बाद वह भागकर अपने मायके चली आई थी। पिछले वर्ष  रामविसुन से शादी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed