दोस्त संग पकड़े जाने पर सौतेले भाई ने बहन को लाठियों से पीटा, जहर पिलाने की कोशिश की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सौतेले भाई ने अपनी बहन को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात की वजह बस इतनी थी कि युवक की बहन अपने दोस्त के साथ पकड़ी गई थी। दोनों को साथ में देखकर युवक ने बहन की हत्या करने के बाद लाश को जला दिया।
आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के तोफापुर की सुमन (16) के माता-पिता की मौत हो चुकी थी। बड़ी बहन के मुताबिक सुमन की गांव के युवक साहब पासवान से दोस्ती थी। 28 जुलाई को सुमन और साहब एक साथ पकड़े गए थे। इस दौरान साहब फरार हो गया था।
उसके बाद सौतेले भाई जतन ने सुमन की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। फिर सुमन को जहर खिलाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद जतन घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जतन साहब पासवान और गांव के प्रधान मनिका सरोज को लेकर घर पहुंचा।
सभी सुमन को प्रधान की बोलेरो में जबरन बैठाकर ले गए। इसके बाद से सुमन का पता नहीं चला। ये लोग आपस में बात करते हुए सुने गए कि सुमन की लाश जला दिया है। अंजनी ने शुक्रवार को बिलरियागंज थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि किशोरी की बड़ी बहन ने सौतेले भाई, बहन के प्रेमी, गांव के प्रधान पर हत्या, सबूत नष्ट करने और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।