फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   steal bike at Swarved Mahamandir in varanasi police caught four people

Varanasi News: मंदिरों और अन्य स्थानों से चुराते थे बाइक, 4 पकड़ाए, बोले- पार्टी करने के लिए पैसे चाहिए...

Mon, 11 Mar 2024 05:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 05:20 PM IST
सार

Varanasi News: स्वर्वेद महामंदिर और कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर परिसर में मोटरसाइकिलें चोरी की शिकायत पर पर पुलिस सक्रिय हुई। चोरी के इस खुलासे से कई और महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जल्द ही अन्य कई चोरियों का पर्दाफाश किया जा सकता है।

विज्ञापन
steal bike at Swarved Mahamandir in varanasi police caught four people
बाइक के साथ पुलिस की गिरफ्त में चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौबेपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ आईपीएस देवेंद्र कुमार ने बताया कि स्वर्वेद महामंदिर और कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर परिसर में मोटरसाइकिलें चोरी की शिकायत पर पर पुलिस सक्रिय हुई। चोरी के इस खुलासे से कई और महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जल्द ही अन्य कई चोरियों का पर्दाफाश किया जा सकता है।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ल, सब इंस्पेक्टर अजय पाल चौकी इंचार्ज चिरईगांव, दिलेश सरोज चौकी प्रभारी चांदपुर, उप निरीक्षक अवधेश कुमार, अयोध्या प्रसाद मिश्र, हेड कांस्टेबल प्रदीप पटेल, सुरेंद्र यादव, पंकज कुमार, अनुज कुमार की अलग-अलग टीम ने सरैया नंबर 2 और खरगीपुर में आकस्मिक चेकिंग के दौरान चार बाइक के साथ अभियुक्त अनुज सिंह निवासी कल्याणपुर छाही सारनाथ,वैभव पांडेय निवासी सरैया नं. 2 चौबेपुर, आकाश पांडेय निवासी कल्याण पुर सारनाथ, जितेंद्र नाविक निवासी खरगीपुर चौबेपुर को चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में सभी ने अपनी गलतियां स्वीकार कीं। बताया कि चोरी की मोटर साइकिल बेच कर पार्टी करते थे। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed