फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State's first Taisei soil system installed in primary school using Japanese technology

Varanasi News: जापानी तकनीक से प्राइमरी विद्यालय में लगा प्रदेश का पहला ताइसी स्वायल सिस्टम

Wed, 31 Jan 2024 03:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
State's first Taisei soil system installed in primary school using Japanese technology
वाराणसी। जापानी तकनीक से प्राथमिक विद्यालय लहरतारा में प्रदेश का पहला ताइसी स्वायल सिस्टम लगाया गया है। जिसका ट्राॅयल सफल होने के बाद इसका निरीक्षण मंगलवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने किया। उन्होंने इसकी खूबियां देखीं। बताया कि जापान के सहयोग से विद्यालय में ताइसी स्वायल सिस्टम (टीएसएस) तैयार किया गया। यह इको फ्रेंडली सिस्टम है। इससे मल-जल का शोधन बेहद सरल तरीके से किया जाता है। इसके प्लांट को बगैर किसी बिजली के आसानी से चलाया जा सकता है। इसकी क्षमता 4000 लीटर मल-जल को प्रतिदिन शोधन करने की है। यह प्लांट विद्यालय और सुलभ शौचालय के मल जल का शोधन करता है। कार्यदायी सार संस्थान, तारा नई दिल्ली की टीम ने इसका निर्माण कराया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त ने विद्यालय के पास सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्राकृतिक प्रक्रियाओं से जल को शुद्ध करती ताइसी स्वायल सिस्टम
जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) के सहयोग से डेवलपमेंट अल्टरनेटिव ग्रुप की एक इकाई तारा ने टीएसएस को लागू किया है। यह अपशिष्ट जल उपचार तकनीक है। जो बगैर बिजली के चलती है। प्राकृतिक प्रक्रियाओं के माध्यम से सीवेज अपशिष्ट जल को शुद्ध करती है। उपचारित पानी गंधहीन, पारदर्शी, धुलाई और बागवानी युक्त होती है। यह तकनीकी भारतीय परिप्रेक्ष्य में बड़े पैमाने पर विकास के लिए उपर्युक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed