{"_id":"5d22d4678ebc3e6cd327557e","slug":"statement-on-ram-mandir-construction-of-vishwa-hindu-parishad-vice-president-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विहिप के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले- दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर निर्माण नहीं रोक सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले- दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर निर्माण नहीं रोक सकती
Mon, 08 Jul 2019 10:58 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय बैठक में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय जौनपुर में आयोजित तीन दिवसीय विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय बैठक में शामिल हुए। रविवार को हुई इस बैठक में चंपत राय ने राम मंदिर के मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन
चंपत राय ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में राम मंदिर के लिए हमने 500 साल इंतजार किया है, पांच-दस साल और कर लेंगे। हमें धैर्य नहीं खोना है। रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हर हाल में होगा। इसे दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।
विज्ञापन
चंपत राय ने कहा कि मंदिर हमारी आस्था का सवाल है। राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं। हम मंदिर निर्माण से पीछे नहीं हटने वाले हैं। इसके लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े, दी जाएगी। राम मंदिर हमारा मुख्य मुद्दा है। देश की न्याय व्यवस्था पर मुझे पूरा विश्वास है। फैसला हमारे हक में आएगा।
विज्ञापन
चंपत राय ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। कश्मीर पर मोदी सरकार सख्त फैसला लेगी। विश्व हिंदू परिषद के विस्तार पर कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवकों को जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। युवा वर्ग में राष्ट्र भक्ति जगाने की जरूरत है।