फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   state label hockey and football tournament will be host by varanasi

प्रदेश स्तरीय हॉकी और फुटबाल प्रतियोगिताओं की मेजबानी बनारस को

Thu, 03 Aug 2017 02:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 03 Aug 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
state label hockey and football tournament will be host by varanasi
फुटबॉल चैंपियनशिप - फोटो : demo
प्रदेश स्तरीय पर स्कूलों में होने वाली हॉकी और फुटबाल प्रतियोगिताओं की मेजबानी बनारस करेगा। इसके साथ ही प्रदेश की प्रतियोगिताओं से पहले सभी मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है। जेडी अजय द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंडल स्तरीय खेल समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान 35 सदस्यीय मंडल स्तरीय खेल समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को जेडी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को समय से कराने के लिए विचार विमर्श हुआ। इस दौरान गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली और वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक व विद्यालयों के प्राचार्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में मंडल स्तर पर खेल कराने के लिए खेलों का निर्धारण किया गया। मंडल स्तरीय खेल समिति जेडी अजय द्विवेदी की अध्यक्षता में बनाई गई। वाराणसी को मंडल स्तर पर कुश्ती, तैराकी, बास्केटबाल, हैंडबाल, राइफल शूटिंग, स्केटिंग, फुटबाल और हॉकी समेत कई खेलों को कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही गाजीपुर, जौनपुर, और चंदौली को खेलों का आवंटन किया गया है। 25 से 28 अगस्त के मध्य प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाने की संभावनाएं हैं। वहीं दूसरी तरफ फीफा के स्टेट कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र बहादुर सिंह ने भी मिशन 11 मिलियन को प्रमोट करने के लिए फुटबाल वितरण व प्रशिक्षण की बात कही।


इंटर कॉलेजों में छह सौ और बेसिक स्कूलों में 1350 फुटबाल का वितरण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि मंडल के सभी प्राचार्यों को मंडलीय अंशदान जल्द से जल्द जमा कराने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही मंडलीय खेलों को प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं से पूर्व कराने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed